Breaking News

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार अस्पताल में हुए भर्ती, पत्नी सायरा बानो ने दी जानकारी

मुंबईः बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा सायरा बानो (Saira Banu) और दिलीप कुमार (Dilip Kumar) बॉलीवुड के उन कपल्स में से हैं, जिनके प्यार की मिसाल दी जाती है. उनके फैंस ऐसे ही उन्हें हमेशा साथ देखना चाहते हैं. इसी बीच दिलीप कुमार (Dilip Kumar) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. अभिनेता स्वास्थ्य कारणों के चलते मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हुए हैं. हालांकि, वह रूटीन चेकअप के लिए भर्ती हुए हैं.

मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस बात की जानकारी दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने दी है. उन्होंने कहा कि दिलीप कुमार के स्वास्थ्य कारणों के चलते हम यहां रूटीन चेकअप के लिए आए हैं. ईश्वर की कृपा से हम जल्द ही सुरक्षित अपने घर वापस जाएंगे. बता दें कि कोरोना को देखते हुए सायरा बानो (Saira Banu) और दिलीप कुमार (Dilip Kumar) ने इस बार अपनी शादी की 54वीं सालगिरह (Dilip Kumar Saira Banu wedding anniversary) नहीं मनाया था.

Saira Banu, Dilip Kumar
सायरा बानो (Saira Banu) और दिलीप कुमार, फाइल फोटो


दरअसल, कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते दिलीप कुमार के दो छोटे भाईयों का इंतकाल हो गया, जिसके चलते दोनों ने यह फैसला लिया. दिलीप कुमार (Dilip Kumar Twitter) ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी थी. जिसमें उन्होंने अपने भाइयों की मौ’त को लेकर दुख जाहिर किया था. दिग्गज अभिनेता ने ट्विटर पर ये संदेश अपने फैंस को दिया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.