Breaking NewsHealth & WellnessNational

कोविड से रिकवर होने के बाद हार्ट टेस्ट जरूर करवाएं, हृदय रो’ग का मरीज बना सकता है कोरोना वायरस

नई दिल्ली ।

कोविड 19 बीमारी से रिकवर होने वाले मरीज खासकर 30 से 50 की उम्र वाले लोगों में तेजी से हार्ट से जुड़ी समस्याएं देखने को मिल रही हैं । हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो इसमें सांस लेने में दिक्कत महसूस होना,चेस्ट पेन, अचानक हार्ट बीट का बहुत तेज/धीमा हो जाना, हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर जैसी दिक्कतें शामिल हैं । इसका कारण है वैसे मरीज जिनमें कोविड-19 से रिकवर होने के बाद भी लंबे समय तक बीमारी के लक्षण मौजूद रहते हैं । कोविड के बाद वैसे मरीज जो पहले हेल्दी थे उनमें भी कार्डियक यानी हृदय रो”ग से जुड़ी समस्याएं अधिक देखने को मिली ।

नियमित रूप से कार्डियक स्क्रीनिंग करवाएं या चेकअप करवाए । अगर आपको चक्कर आना, सिर में दर्द रहना, घबराहट महसूस होना, हाइपरटेंशन, उल्टी आना, सांस फूलना, चेस्ट पेन जैसी हल्की फुल्की दिक्कत भी महसूस हो,तो शीघ्र ही डॉक्टर से संपर्क करें । साथ ही अपने हार्ट का ख्याल रखने के लिए फाइबर और प्रोटीन से भरपूर चीजें खाएं । तली-भुनी, मसाले वाली चीजें, प्रोसेस्ड और जंक फूड से दूर रहें । एक्सरसाइज करें, वजन बढ़ने न दें और अल्कोहल और स्मोकिंग से दूर रहें ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.