नई दिल्ली, शिक्षा ।
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने 14 अप्रैल को सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं रद्द और 12वीं की स्थगित कर दी थीं । यह फैसला देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए लिया गया था । सीबीएसई बोर्ड के फैसले के बाद आईसीएसई बोर्ड और कई राज्य बोर्ड ने भी छात्रों और शिक्षकों की सेहत को देखते हुए यही फैसला लिया है ।
सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 4 मई से होनी थीं, लेकिन अब इन्हें आगे के लिए स्थगित कर दिया गया है । शिक्षा मंत्री के मुताबिक वे लोग 1 जून को भारत में कोविड की परिस्थिति को देखते हुए आगे की समीक्षा करेंगे । उसके बाद ही यह तय होगा कि छात्रों को परीक्षा के लिए बुलाने का सही समय है या नहीं ।





Leave a Reply