नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज सुबह गुरुद्वारा श्री शीशगंज साहिब (Sheesh Ganj Sahib Gurudwara) पहुंचे और वहां पर मत्था टेका. गुरुद्वारा पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने प्रार्थना की और कुछ देर वहीं बिताया. बता दें कि पीएम मोदी अचानक गुरुद्वारा पहुंचे. इस दौरान उनके साथ कोई विशेष सुरक्षा नहीं दिखाई दी और न ही वह किसी विशेष सुरक्षा मार्ग के गुरुद्वारे में पहुंचे.
सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के समापन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह गुरुद्वारा श्री शीशगंज साहिब पहुंचे. पहले ऐसी खबर आई थी कि श्री गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के मौके पर पीएम मोदी श्री गुरु तेग बहादुर के स्मारक का लोकार्पण करेंगे. इस विशालकाय स्मारक में गुरु के त्याग और बलिदान की जानकारी होगी. सेंट्रल वर्ज पर इसे 40 फीट ऊंचाई और 25 फीट चौड़ाई में बनाया गया है. इसकी मोटाई सात फीट है.




Leave a Reply