कोरोना संकट के बीच महावीर मंदिर की ओर से एक अच्छी पहल की शुरूआत की गयी. पटना के महावीर मंदिर की ओर से मुफ्त में ऑक्सीजन रिफिलंग की व्यवस्था की गई है. शुक्रवार को मंदिर परिसर से 60 रोगियों के लिए मुफ्त में ऑक्सीजन वितरण किया गया.
महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने इसकी शुरूआत करते कहा कि महावीर मंदिर ट्रस्ट ने ऑक्सीजन प्लांट बिठाने के लिए पूरे देश में संपर्क किया, लेकिन किसी ने पांच महीने के पहले इसे क्रियान्वित करने का आश्वासन नहीं दिया. इसके बाद हमने प्लान को कैंसिल कर दिया. उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य प्रतिदिन 150 जरूरतमंद रोगियों को ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराया जा सके.
उऩ्होंने कहा कि ऑक्सीजन सिलिंडर का वितरण ऑनलाइन सिस्टम से होगा. वेबसाइट (https://mahavirmahttps://mahavirmandirpatna.org/free-oxygen/) पर इसके लिए बुकिंग करना होगा. बुकिंग के बाद उसका स्टेटस चेक कर सकते हैं. ऑक्सीजन के लिए किसी प्रकार का कोई पैसा नहीं लिया जाएगा. यह बिल्कुल मुफ्त मिलेगा.

इसके लिए रोगी को आधार कार्ड, मेडिकल पर्ची जिसमें ऑक्सीजन बुकिंग आईडी स्लिप हो उसे साथ में लाना है तभी सिलिंडर मिलेगा. सुबह आठ बजे से शाम साढ़े आठ बजे के बीच बुकिंग की संपुष्टि होने पर बुलाने का संदेश आपके मोबाइल पर जाएगा. सुबह साढ़े 10 बजे से पहला वितरण होगा.




Leave a Reply