न्यूज डेस्क ।
उत्तराखंड सरकार ने कोविड महामा’री के बढ़ते असर को देखते हुए इस वर्ष चारधाम यात्रा को स्थगित करने का फैसला लिया है। धामों के कपाट निर्धारित समय पर ही खुलेंगे और तीर्थ पुरोहित मंदिरों में नियमित रूप से पूजा-पाठ करेंगे। सीएम तीरथ रावत ने एक अनौपचारिक बातचीत में कहा कि चारधामों में केवल तीर्थ पुरोहितों को ही नियमित पूजा पाठ की अनुमति होगी। स्थानीय निवासी भी मंदिरों में पूजा-पाठ के लिए नहीं जा सकेंगे। उधर, चारधाम यात्रा को स्थगित करने के फैसले का चारधाम तीर्थ पुरोहित हकहकूकधारी महापंचायत ने विरोध किया। सरकार के इस फैसले को एकतरफा फैसला करार दिया।





Leave a Reply