BIHARBreaking NewsSTATE

रांची: जेल अधीक्षक ने दिल्ली AIIMS डायरेक्टर काे भेजा मेल, दोपहर तक कस्टडी से बाहर आ सकते हैं लालू!

रांची के बिरसा केंद्रीय कारागार होटवार जेल के अधीक्षक हामिद अंसारी ने गुरुवार को रिजिल ऑर्डर की कॉपी ईमेल से दिल्ली एम्स के डायरेक्टर को भेजा। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि शुक्रवार की दोपहर तक लालू प्रसाद यादव कस्टडी से बाहर आ सकते हैं।

गौरतलब है कि दुमका काेषागार से अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद 18 मार्च 2018 से सजा काट रहे हैं। चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के 12 दिन बाद गुरुवार को रिलीज ऑर्डर जारी किया गया। जेल अधीक्षक के भेजे गये मेल को एम्स डायरेक्टर ने मंजूर कर लिया है। इसमें लिखा है कि लालू प्रसाद अब हमारे कैदी नहीं रहे। इसकी एक काॅपी रांची एसएसपी काे भी भेजी गई है। 











इस मामले में सीबीआई के विशेष जज शिवपाल सिंह की अदालत ने लालू प्रसाद काे दाे धाराओं में सात-सात साल की सजा सुनाई थी। काेर्ट ने दाेनाें सजा अलग-अलग काटने का आदेश दिया था। वह रांची के रिम्स में इलाज करा रहे थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली ले जाया गया था। वहां एम्स में अभी उनका इलाज चल रहा है। इससे पहले गुरुवार काे लालू प्रसाद की ओर से सीबीआई के स्पेशल जज की काेर्ट में एक-एक लाख रुपए के दाे मुचलके दाखिल किए गए। जांच में काेर्ट ने मुचलके काे सही पाया। इसके बाद लालू को रिलीज ऑर्डर जारी करने का निर्देश दे दिया।

गुरुवार को रिलीज ऑर्डर एम्स प्रबंधन को भेजी गयी है। ऐसे में लालू प्रसाद यादव एम्स में रहेंगे या घर जाएंगे यह एम्स प्रबंधन ही तय करेगा। डॉक्टरों की अनुमति के बाद ही लालू यादव को घर ले जाया जा सकेगा। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि लालू यादव दोपहर तक कस्टडी से बाहर आ सकते हैं। एम्स डायरेक्टर को गुरुवार को रिलिज ऑर्डर की कॉपी भेजी गयी थी लेकिन एम्स प्रबंधन ने हार्ड कॉपी की मांग की है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण लालू परिवार भी रिस्क लेना नहीं चाहता। ऐसे में लालू एम्स में ही इलाज कराते रहेंगे या घर जाएंगे यह एम्स प्रबंधन ही तय करेगा। गुरुवार को जारी हुए रिलीज ऑर्डर से लालू समर्थकों में खुशी की लहर देखी जा रही है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.