नई दिल्ली : दिल्ली (Delhi) में लॉकडाउन (Lockdown) एवं लगातार कोरोना (Covid 19) संक्रमित मरीजों की संख्या एवं डर के बीच ज्यादातर प्रवासी मजदूर पलायन कर रहे हैं. कोरोना संकट के समय में प्रवासी, दिहाड़ी और निर्माण श्रमिकों की सहायता के लिए श्रम विभाग ने घोषणा की है कि इस महामारी में कोरोना पॉजिटिव हुए पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवार वालों को चिकित्सकीय सहायता के रूप में 5 हज़ार से 10 हज़ार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी.
ऐसे श्रमिक किस प्रकिया का पालन कर सरकार की ओर दी जा रही सहायता को पा सकते हैं, यह जानना भी जरूरी है. ऐसे में न्यूज18 हिंदी (डिजिटल) आपको इस योजना का लाभ उठाने की पूरी प्रकिया बता रहा है. आइये जानते हैं इसके बारे में…
प्रवासी, दिहाड़ी और निर्माण श्रमिक आर्थिक सहायता पाने के लिए आवेदन कैसे करें?
विज्ञापनnull
चरण 1: आवेदक को Delhi Building and Other Construction Workers Welfare board की आधिकारिक वेबसाइट यानी http://web.delhi.gov.in/wps/wcm/connect/doit_dbcwwb/DBCWWB/Home/Registration पर जाना होगा.
चरण 2: अब, आप ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से निर्माण श्रमिकों के डेटा के ऑनलाइन पंजीकरण और नवीनीकरण का विकल्प देख पाएंगे. वेबसाइट लिंक पर क्लिक करें – https://edistrict.delhigovt.nic.in/
चरण 3: इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको जिला पोर्टल के पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा.
चरण 4: अब एक नए उपयोगकर्ता (New User) के विकल्प पर क्लिक करें.
चरण 5: अब, आपको पंजीकरण फॉर्म भरना होगा, जिसमें आधार आईडी या मतदाता पहचान पत्र जैसे पूछे गए विवरण भरने होंगे. फिर आईडी नंबर दर्ज करना होगा.
चरण 6: इस प्रकिया के पूरी होने के बाद, आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर इस स्कीम के तहत रजिस्टर्ड हो जाने का एक एसएमएस प्राप्त होगा.
ऑनलाइन पंजीकरण के लिए कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश :
* ऑनलाइन पंजीकरण के लिए एक वैध मोबाइल नंबर अनिवार्य है.
* किसी भी गलत जानकारी के कारण पंजीकरण रद्द हो जाएगा.
* पंजीकरण के बाद, एक्सेस कोड और पासवर्ड रजिस्टर्ड फॉर्म में दिए गए मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा. ई-डिस्ट्रिक्ट दिल्ली वेबसाइट पर एक्सेस कोड और पासवर्ड प्रदान करके पंजीकरण 72 घंटों के भीतर पूरा करने की आवश्यकता है अन्यथा पंजीकरण पूरा नहीं होगा. आवेदक को फिर से पंजीकरण विवरण प्रदान करना आवश्यक होगा.
* यदि आपके पास आधार नंबर या मतदाता पहचान पत्र नहीं है, तो तहसील/उप-मंडल कार्यालय में किसी भी काउंटर पर आवेदन करें.
* Delhi Building and Other Construction Workers Welfare board द्वारा एक हेल्पलाइन भी स्थापित की जाएगी. इसमें उन सभी श्रमिकों को जो अपने मोबाइल नंबर के साथ पंजीकृत हैं, उन्हें एसएमएस प्राप्त होगा और उन्हें एक हेल्पलाइन नंबर दिया जाएगा. प्रवासी श्रमिकों की शिकायत के आधार पर समिति द्वारा कार्रवाई की जाएगी. आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर भोजन और अन्य आवश्यक जरूरतों का अभाव होने पर संबंधी कोई संकट की कॉल आती है तो उस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी.
दिल्ली सरकार के अनुसार, उसने राजधानी के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को 5-5 हज़ार रुपये की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की है. अबतक लगभग 2 लाख श्रमिकों को 100 करोड़ की सहायता राशि दी गई है. पिछले वर्ष दिल्ली में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की संख्या करीब 55 हज़ार थी, इन्हें पिछले वर्ष भी लॉकडाउन के दौरान दिल्ली सरकार की ओर से 5-5 हज़ार रूपये की सहायता राशि प्रदान की गई थी. इस सरकार द्वारा मेगा रेजिस्ट्रेशन ड्राइव चलाने के बाद बड़ी संख्या में श्रमिकों का पंजीकरण हुआ. दिल्ली में फिलहाल 1 लाख 72 हज़ार पंजीकृत निर्माण श्रमिक है.





Leave a Reply