BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

राहत की खबर, मुजफ्फरपुर जिले को 700 वायल रेमडेसिविर इंजेक्शन का आवंटन

जिले में रेमडेसिविर इंजेक्शन की 700 वायल का आवंटन राज्य स्वास्थ्य समिति ने किया है। स्वास्थ्य विभाग के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने सिविल सर्जन और मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक को पत्र लिखकर सूचना दी है। जिला स्वास्थ्य विभाग को 200 और एसकेएमसीएच को 500 रेमडेसिविर इंजेक्शन का आवंटन किया गया है। 

इंजेक्शन के लिए ये जरूरी

सरकारी अस्पताल में भर्ती कोविड मरीज के लिए चिकित्सक का परामर्श, कोविड टेस्ट रिपोर्ट व आधार कार्ड अनिवार्य है। इसके आधार पर सिविल सर्जन के स्तर से रेमडेसिविर इंजेक्शन आवंटित किया जाएगा। सभी सरकारी अस्पतालों में इससे संबंधित पंजी बनाई जाएगी। वहीं, निजी अस्पताल सिविल सर्जन से आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान करके इस इंजेक्शन को खरीद सकते हैं। सिविल सर्जन ने कहा कि वह निगरानी कर रहें ताकि समय पर सबको इंजेक्शन मिल जाए।

मनियारी (मुजफ्फरपुर) : कुढऩी पीएचसी द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम को बुधवार को हाई स्कूल करमचंद रामपुर बलड़ा में कोविड टीकाकरण किया गया जहां 40 लोगों को वैक्सीन दी गई। इस दौरान प्रभात कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने बढ़ रहे संक्रमण को टीकाकरण एवं दो गज दूरी मास्क जरूरी को जागरूक किया। स्वास्थ्य प्रबंधक आशीष मिश्रा ने लोगों को लक्षण दिखने पर कोरोना जांच पीएचसी में कराने की बात कही।

पारू में 11 मिले संक्रमित

पारू (मुजफ्फरपुर): प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचसी परिसर में 132लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें 11 लोग पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ प्रबंधक अमन कुमार ने बताया कि पीडि़तों को आवश्यक दवाएं देकर होम क्वारंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया है।

मास्क का किया वितरण

पारू (मुजफ्फरपुर): प्रखंड की देवरिया पूर्वी पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता जलेश्वर मंडल ने लोगों के बीच मास्क वितरण करते हुए कोरोना से बचाव को जागरूकता अभियान चलाया। 

टेलीमेडिसिन कोषांग में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को लगाएं कोविड का टीका

मुजफ्फरपुर : सदर अस्पताल में स्थापित नियंत्रण कक्ष एवं टेलीमेडिसिन कोषांग में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को कोविड टीका लगाने का आग्रह किया गया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) मो. जमालुद्दीन ने सिविल सर्जन को पत्र लिखा है।

कहा है कि डीएम के आदेश से कई शिक्षक व कर्मचारी महामारी में राहत के लिए सदर अस्पताल में स्थापित नियंत्रण कक्ष एवं टेलीमेडिसन कोषांग में प्रतिनियोजन पर हैंं। आपालकालीन सेवाओं में सहयोग कर रहे हैं। सभी शिक्षक कोरोना काल जैसी विपरीत परिस्थिति में फ्रंटलाइन वर्कर की तरह काम कर रहे हैं। इस महामारी में उनके स्वास्थ्य को देखते हुए टीका देना आवश्यक है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.