ASSAMBreaking NewsSTATE

असम में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया, जान-माल के नुकसान की अभी जानकारी नहीं

असम में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया है। नेशनल सेंटर फॉर सीसमोलॉजी की मुताबिक यह भूकंप बुधवार सुबह 7.51 पर आया। इसका केंद्र (एपिसेंटर) सोनितपुर में था। इस भूकंप से उत्तर-पूर्व समेत उत्तर बंगाल के भी कई इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए हैं। अभी जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। असम के मंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने गुवाहाटी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक फोटो में दीवार टूटी हुई नजर आ रही है।

6 की तीव्रता वाला भूकंप खतरनाक होता है
भूगर्भ वैज्ञानिकों के मुताबिक, भूकंप की असली वजह टेक्टोनिकल प्लेटों में तेज हलचल होती है। इसके अलावा उल्का प्रभाव और ज्वालामुखी विस्फोट, माइन टेस्टिंग और न्यूक्लियर टेस्टिंग की वजह से भी भूकंप आते हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता मापी जाती है। इस स्केल पर 2.0 या 3.0 की तीव्रता का भूकंप हल्का होता है, जबकि 6 की तीव्रता का मतलब शक्तिशाली भूकंप होता है।

ऐसे लगाते हैं भूकंप की तीव्रता का अंदाजा
भूकंप की तीव्रता का अंदाजा उसके केंद्र (एपिसेंटर) से निकलने वाली ऊर्जा की तरंगों से लगाया जाता है। सैकड़ों किलोमीटर तक फैली इस लहर से कंपन होता है। धरती में दरारें तक पड़ जाती हैं। भूकंप का केंद्र कम गहराई पर हो तो इससे बाहर निकलने वाली ऊर्जा सतह के काफी करीब होती है, जिससे बड़ी तबाही होती है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.