BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में 16 की मौ’त, जिले में 624 सं’क्रमित

राज्य में कोरोना संक्रमण के 12604 नए मामले मंगलवार को आए हैं। लगातार 8वें दिन 10 हजार से अधिक नए संक्रमित मरीज राज्य में मिले हैं। पिछले 24 घंटे में एक लाख 381 सैंपल की जांच हुई है, मंगलवार को जांच की संख्या सोमवार से 20 हजार ज्यादा है। राज्य में पटना जिला नए संक्रमित मरीजों में टॉप पर है।

यहां मंगलवार को 1837 नए मरीज मिले हैं। मंगलवार को मुजफ्फरपुर में 16 लोगों की कोरोना से मौ’त हो गई। राज्य में कुल 85 लोगाें ने कोरोना से दम तोड़ा। मुजफ्फरपुर जिले में 624 नए संक्रमित मरीज मिले। इनमें अधिकतर होम आइसोलेशन में हैं। पटना के बाद दूसरे नंबर पर गया है जहां 769 नए कोरोना के सं’क्रमित मरीज मिले हैं। राज्य का रिकवरी रेट 77.43 प्रतिशत पर पहुंच गया है। राज्य में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 85 लोगों ने कोरोना से जान गंवाई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.