BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

गायघाट में डीलर के नि’धन पर डीलर्स एसोसिएशन ने जताया शोक

Repoted by Deepak

गायघाट। प्रखंड के कांटा पिरौछा उतरी पंचायत के जन वितरण विक्रेता विजय सिंह की मृत्यु हार्ड अटैक से हो गई है। इस पर प्रखंड फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन ने गहरा शोक जताया। साथ ही उनकी आत्मा को शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर प्रार्थना की गयी। गायघाट प्रखंड फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने बिहार के मुख्यमंत्री, बिहार के खाद्य आपूर्ति मंत्री व खाद्य सचिव से मांग की कि मृतक के परिवार को तत्काल मुआवजा दिया जाय।उनके पुत्र हुकमदेव सिंह ने मुख्गिन दी है। मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शिवानंद भारती,पीडीएस संघ के गायघाट अध्यक्ष गोनू साह, पैक्स अध्यक्ष राजेश रंजन , हरिचन्द्र राम, छविनाथ सिंह, दीपनारायण राय ,शिवशंकर राय,मीरा देवी, सिपाही राय, कविता झा,सुमित यादव,अनिता कुमारी, संजीत कुमार, चुनचुन सिंह, कविता झा आदि गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.