BIHARBreaking NewsSTATE

सीएम नीतीश ने कहा.. हम सबसे गंभीर संकट का सामना कर रहे, धैर्य बनाये रखें

PATNA : बिहार सहित देश भर में कोरोना महामारी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. कोरोना की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फ़ैल रही है. इन दिनों प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की मौत हो रही है. ऐसे में लोग टूट चुके हैं. शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री ने ट्ववीट कर लोगों से संयम बरतने की अपील की और कहा कि हम सबसे गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं.











बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार लगातार दो ट्ववीट किया और उन्होंने लिखा कि “कोरोना के कारण हमलोग मानवता पर आये अब तक के सबसे गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं. इससे उबरने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ जरूरी उपाय कर रही है. इस जंग में आप सभी का सहयोग जरूरी है. कृपया जागरूक और सतर्क रहें, सकारात्मक सोच रखें, डॉक्टरों की सलाह और गाइडलाइंस का पालन करें.”









एक अन्य ट्वीट में सीएम ने संयम बरतने और स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मान देने की बात कही. उन्होंने लिखा कि “कोरोना से उत्पन्न विकट समय में स्वास्थ्यकर्मी जिस प्रतिबद्धता के साथ सेवा देकर लोगों की जान बचा रहे हैं, उसके लिए वे अभिवादन के पात्र हैं. यह जरूरी है कि हम सब विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाये रखें और डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों को वह सम्मान प्रदान करें, जिसके वे हकदार हैं.”

गौरतलब हो कि इससे पहले बीते दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्ववीट कर कहा था कि राजधानी पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में सभी कोविड-19 के मरीजों का इलाज मुफ़्त में किया जाएगा. उन्होंने ये भी कहा कि चिकित्सीय सेवाओं और दवाओं पर हुए खर्च का वहन राज्य सरकार करेगी. बिहार के सभी जिलों के अस्पतालों में उपलब्ध वेंटिलेटर को शीघ्र क्रियाशील करने का निर्देश दिया है. यह कार्य सरकारी प्रयास अथवा निजी क्षेत्र की संयुक्त भागीदारी से सुनिश्चित किया जा सकेगा.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.