कोरोने की दूसरी लहर में लगातार संक्रमण के बढ़ रहे मामले काे देखते हुए अब स्वास्थ्य विभाग ने पहले की तरह कंटेनमेंट जाेज बनाने का निर्णय लिया है। बुधवार काे शहर से देहात तक में 45 कंटेनमेंट जाेज तय कर विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी अनुमंडलों के एसडीएम काे प्रस्ताव भेज दिया।
दूसरी लहर में अब तक माइक्रो कंटेनमेंट जाेज ही बनाए जा रहे थे। अब तक 21 दिनाें में 620 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। नए कंटेनमेंट जोन में सबसे अधिक इलाके शहरी क्षेत्र के हैं। सीएस डाॅ. एसके चौधरी के अनुसार लगातार काेराेना मरीज मिलने के बाद माइक्रो कंटेनमेंट जोन के बजाय कंटेनमेंट जोन बनाने का निर्देश आया है। इससे मरीजों की संख्या में कमी की उम्मीद है।
इन जगहों पर कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए सीएस ने भेजा प्रस्ताव
बोचहां वार्ड-6,चौपड़ा बोचहां वार्ड-4, लाहौर बोचहां, वार्ड -5, बसौली वार्ड-7, बादीगोपालपुर, कौशल्या निवास, कांटी वार्ड- 5, दादर कोल्हुआ, कांटी, डुमरी कटरा, निपडाली कुढ़नी, केएच रामानी हरपुर, कांटी बाथना राम, मड़वन, हरका मनसाही, मीनापुर, नारायण पानापुर, मीनापुर, हरशेर सिवाईपट्टी, मोतीपुर, रामपुर भेरियाही, मोतीपुर, मालपुर अगरैल, मुरौल, रामपुर बखरी, मुरौल, चंद्रलोक चौक, कल्याणी, केदारनाथ रोड वार्ड 22, कन्हाैली लेप्रोसी मिशन, पंकज मार्केट सरैयागंज, प्रसाद हॉस्पिटल, कुइला वेस्ट मेहंदी हसन रोड, आरके मिशन आश्रम, गणेश नगर भगवानपुर, श्रीराम नगर दादर, झिटकहियां ब्रह्मपुरा, पंखा टोली, हरिशंकरपुर पारू, मदन छपरा पारू, सरमस्तपुर पारू, चिनौटा साहेबगंज, बसंतपुर झिटकाही सकरा, फरीदपुर ढोली सकरा, जगदीशपुर बघनगरी सकरा, अनंतपुरपट्टी सरैया आदि।









Leave a Reply