नई दिल्ली. देश में पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के बढ़ते मामलों के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) लगातार नजर बनाए हुए हैं. कोरोना के हालात पर अहम बैठकों के बाद पीएम मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं. वह इस दौरान देश के कोरोना हालात पर देशवासियों से बात कर सकते हैं. माना जा रहा है कि इस दौरान वह कुछ अहम घोषणाएं भी कर सकते हैं.
कोरोना वायरस संक्रमण के कारण महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों की हालत खराब है. कुछ राज्यों ने अपने यहां लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू तक की घोषणा कर दी है. वहीं मंगलवार को वैक्सीन निर्माता कंपनियों के साथ बैठक के बाद पीएम मोदी ने कहा है कि टीका निर्माताओं ने रिकॉर्ड समय में कोविड-19 टीके का विकास किया और उसका विनिमार्ण किया.








Leave a Reply