Breaking NewsNational

PM Modi LIVE: मजदूरों को राज्‍य भरोसा दें कि वे जहां हैं वहीं रहें, उनका काम प्रभावित नहीं होगा- PM मोदी

  • इस बार कोरोना संकट में देश के अनेक हिस्से में ऑक्सीजन की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ी है. इस विषय पर सरकार तेजी और पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है. केंद्र सरकार और प्राइवेट सेक्टर सभी की पूरी कोशिश है कि हर जरूरतमंद को ऑक्सीजन मिले- पीएम मोदी
  • 20:52(IST)कठिन से कठिन समय में भी हमें धैर्य नहीं खोना चाहिए. किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए हम सही निर्णय लें, सही दिशा में प्रयास करे तभी हम विजय हासिल कर सकते हैं. इसी मंत्र को सामने रखकर आज देश दिन रात काम कर रहा है- पीएम मोदी
  • 20:49(IST)पीएम मोदी ने कहा कि मैं देश के सभी डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ, पैरा मेडिकल स्टाफ को धन्यवाद करता हूं.
  • 20:48(IST)पीएम मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने अपने को खोया है, मैं उनके परिजनों को प्रति संवेदना जताता हूं. चुनौती बड़ी है लेकिन हमें मिलकर अपने संकल्प और हौसले के साथ इसको पार करना है. 
  • 20:47(IST)पीएम मोदी ने देशवासियों से कहा है कि जो पीड़ा आपने सही है, जो आप सह रहे हैं, उसका मुझे अहसास है.
  • 20:46(IST)पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ देश लड़ाई लड़ रहा है. कोरोना की दूसरी लहर तूफान बनकर आई है. 
  • 20:43(IST)पीएम मोदी संबोधन के दौरान देश में कुछ प्रतिबंधों की घोषणाएं भी कर सकते हैं. 
  • 20:41(IST)पीएम मोदी देशवासियों से कोरोना संक्रमण के मौजूदा हालात पर बात करेंगे. इससे पहले उन्‍होंने मंगलवार को वैक्‍सीन निर्माता कंपनियों से भी बात की है.
  • 20:39(IST)भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,59,170 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,53,21,089 हो गई, जिनमें से 20 लाख से अधिक लोग उपचाराधीन हैं.
  • 20:31(IST)देश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के कारण उत्‍पन्‍न हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात देश को संबोधित करने वाले हैं. उनका संबोधन रात 8:45 बजे होगा.

नई दिल्‍ली. देश में पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के बढ़ते मामलों के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) लगातार नजर बनाए हुए हैं. कोरोना के हालात पर अहम बैठकों के बाद पीएम मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं. वह इस दौरान देश के कोरोना हालात पर देशवासियों से बात कर सकते हैं. माना जा रहा है कि इस दौरान वह कुछ अहम घोषणाएं भी कर सकते हैं.

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण महाराष्‍ट्र, दिल्‍ली, राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश जैसे राज्‍यों की हालत खराब है. कुछ राज्‍यों ने अपने यहां लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू तक की घोषणा कर दी है. वहीं मंगलवार को वैक्‍सीन निर्माता कंपनियों के साथ बैठक के बाद पीएम मोदी ने कहा है कि टीका निर्माताओं ने रिकॉर्ड समय में कोविड-19 टीके का विकास किया और उसका विनिमार्ण किया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.