Breaking NewsNational

LIVE: कुछ देर में देश को संबोधित करेंगे PM मोदी, कोरोना पर करेंगे बात

  • देश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के कारण उत्‍पन्‍न हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात देश को संबोधित करने वाले हैं. उनका संबोधन रात 8:45 बजे होगा.

नई दिल्‍ली. देश में पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के बढ़ते मामलों के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) लगातार नजर बनाए हुए हैं. कोरोना के हालात पर अहम बैठकों के बाद पीएम मोदी मंगलवार रात को 8:45 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं. वह इस दौरान देश के कोरोना हालात पर देशवासियों से बात कर सकते हैं. माना जा रहा है कि इस दौरान वह कुछ अहम घोषणाएं भी कर सकते हैं.

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण महाराष्‍ट्र, दिल्‍ली, राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश जैसे राज्‍यों की हालत खराब है. कुछ राज्‍यों ने अपने यहां लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू तक की घोषणा कर दी है. वहीं मंगलवार को वैक्‍सीन निर्माता कंपनियों के साथ बैठक के बाद पीएम मोदी ने कहा है कि टीका निर्माताओं ने रिकॉर्ड समय में कोविड-19 टीके का विकास किया और उसका विनिमार्ण किया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.