Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

सुशांत सिंह राजपूत के पिता हुए आ’गबबूला, बेटे की मौ’त पर बनी फिल्म ‘न्याय द जस्टिस’ पर रोक लगाने को कहा

PATNA : बिहार के रहने वाले दिवगंत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत पर बनी फिल्म “न्याय द जस्टिस” को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है. दरअसल, ये याचिका सुशांत के पिता ने दी है. उनकी याचिका में कहा गया है कि अभिनेता सुशांत पर बनी फिल्म पर रोक लगाया जाए. आपको बताए, न्याय द जस्टिस का टीजर कुछ ही दिन पहले रिलीज किया गया है. जिस पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुशांत सिंह के पिता ने रोक लगाने की मांग कर दी है. 











इस टीजर में सुशांत के किरदार का नाम महेंद्र है और इस रोल के लिए जुबेर खान को कास्ट किया गया है। फिल्म में रिया को उर्वशी का नाम दिया है और इस रोल में श्रेया शुक्ला को देखा जा सकता है। टीजर की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि एक एक्टर आत्महत्या कर लेता है और उसके बाद कैसे जांच एजेंसियां इस भंवर जाल में फंस जाती हैं कि ये सुसाइड है या आत्महत्या? न्याय के टीजर में अमन वर्मा, असरानी और शक्ति कपूर को भी अहम रोल दिया गया है।












हालांकि, परिवार वालों का कहना है कि फिल्म बनने से पहले किसी तरह की इजाजत नहीं ली गई थी। वहीं फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि सुशांत का केस पब्ल‍िक डोमेन में है, इसल‍िए इजाजत का कोई सवाल नहीं उठता। वहीं, टीजर लॉच के बाद से सुशांत के पिता तो उनसे खफा है ही पर उनके साथ ही साथ कई फैंस ने भी इसका जमकर विरोध किया है। 


14 जून,2020 को सुशांत सिंह राजपूत का श’व उनके बांद्रा स्थित फैल्ट पर पाया गया था। जिसके बाद कई जाँच ऐजेसीं ने इस मामले पर जाँच कर रही है। हालांकि, अब तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सुशांत की मौ’त के पीछे का कारण क्या है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.