Breaking NewsRAJASTHAN

बड़ी खबर : राजस्‍थान में 19 अप्रैल से 3 मई तक लॉकडाउन! क्या रहेगा बंद और कहां मिलेगी छूट, जानिए डिटेल

जयपुर. राजस्थान में 19 अप्रैल से 03 मई तक कुछ ज़रूरी छूटों के साथ लॉकडाउन लगा दिया गया है. हालांकि अशोक गहलोत सरकार ने इसे नाम दिया है ‘जन अनुशासन पखवाड़ा’. इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़ सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे. बाजार-माल-सिनेमाघर बंद रहेंगे. होम डिलीवरी के लिए छूट रहेगी. मजदूरों का पलायन न हो इसलिए कंस्ट्रक्शन वर्क जारी रहेगा. इंडस्ट्रीज़ को भी लाकडाउन से छूट दी गई है. बता दें कि आज शाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों ने राजस्थान में लॉकडाउन लगाने का सुझाव दिया था. इसके बाद निर्णय सीएम अशोक गहलोत पर छोड़ दिया गया था.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.