Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

फैंस के हाल पूछने पर COVID-19 पॉजिटिव सोनू सूद बोले- मैं ठीक हूं, दर्द कोरोना वायरस को हो रहा है

मुंबई. पिछले साल कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण मुंबई से पलायन कर रहे प्रवासी मजदूरों की मदद कर वास्तविक जीवन के नायक बने सोनू सूद (Sonu Sood) इस समय कोरोना वायरस से जूझ रहे हैं. प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बनकर सामने आने के बाद से वे आज तक जरूरतमंद लोगों की लगातार मदद कर रहे हैं. अब, जब वे खुद वायरस से लड़ रहे हैं तो देश भर में उनके लिए दुआओं का दौर शुरू हो गया है.

फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से सोनू सूद के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. फैंस ने कोविड-19 पॉजिटिव सूद से पूछा है कि, ‘आप कैसा महसूस कर रहे हैं? इस पर सोनू सूद ने जवाब दिया है कि, मैं बिल्कुल ठीक हूं, कोरोना वायरस को कष्ट हो रहा है.’

सोनू सूद की पोस्ट.
सोनू इस समय भी लोगों की हरसंभव मदद कर रहे हैं, जैसा कि उन्होंने संक्रमित होने के बाद अपने ट्वीट में कहा था. मदद करने पर एक शख्स ने उन्हें धन्यवाद दिया है. शख्स ने उनसे आईसीयू बेड और एंबुलेंस की मांग की थी तो सूद ने सोशल मीडिया पर कहा था कि, ‘अगले 30 मिनटों में इन्हे icu bed और एंबुलेंस मिल जायेगी. तैयारी कीजिए.’ समय पर सहायता मिलने पर शख्स ने ट्विटर पर लिखा है कि, ‘जब आप खुद COVID-19 पॉजिटिव हैं ऐसी स्थिति में त्वरित और समय पर मदद के लिए धन्यवाद. मैं आपके तेजी से स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’
सोनू सूद की पोस्ट.
इससे पहले सोनू सूद ने संक्रमित होने के बाद एक ट्वीट में लिखा था कि, ‘सुबह से मैंने अपना फोन नीचे नहीं रखा है. मुझे पूरे देश से लगातार फोन आ रहे हैं और लोग बेड, दवाइयों और इंजेक्शन की व्यवस्था करने को कह रहे हैं. मैं बहुत बेबस महसूस कर रहा हूं, क्योंकि मैं इन चीजों की व्यवस्था नहीं कर पा रहा हूं. उन्होंने लोगों से कोरोना की खतरनाक स्थिति को देखते हुए घर पर रहने, मास्क पहनने और खुद को इंफेक्शन से बचाने का निवेदन किया है.’ ट्वीट के अंत में उन्होंने फोल्डेड हैंड की इमोजी भी शेयर की है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.