BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : मास्क न पहनने पर पुलिस ने काटा चालान

मुजफ्फरपुर-हाजीपुर मुख्य मार्ग के विभिन्न चौक-चौराहों पर शनिवार को कुढ़नी और तुर्की ओपी पुलिस ने सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बगैर मास्क के चलने वालों का चालान काटा गया। तुर्की ओपी अध्यक्ष रामविनय कुमार ने तुर्की में बाइक सवार व यात्री बस की जांचकर बगैर मास्क वालों का चालान काटा। साथ ही, लोगों से मास्क लगाने की अपील की। वहीं, कुढ़नी थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने कुढ़नी में जांच की। लोगों से कहा कि अपने जीवन की रक्षा के लिए मास्क जरूर पहनें और समाजिक दूरी का पालन करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.