BIHARBreaking NewsNALANDASTATE

पटना में कोरोना से BDO की मौ’त, ड्यूटी के दौरान बि’गड़ी थी तबी’यत

NALANDA : बिहार में कोरोना सं’क्रमण की रफ़्तार ने तेजी पकड़ ली है. कोरोना से मौ”त का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है. इसी कड़ी में नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड के बीडीओ राहुल कुमार समेत तीन लोगों की मौत कोरोना से हो गयी है. बीडीओ राहुल कुमार ने पटना के फोर्ड हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली. वे 7 अप्रैल को नूरसराय अस्पताल में कोरोना एंटीजन जांच में पॉजिटिव पाये गये थे. 

वहीं दूसरी ओर, पटना के बेलछी ब्लॉक के किरानी रहे चंद्रप्रकाश उर्फ कुक्कू सिंह की मौ’त पटना आवास में हो गयी. वे हरनौत थाना क्षेत्र के रुपसपुर गांव के रहने वाले थे. इसी तरह, पावापुरी वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान (विम्स) में मानपुर थाना क्षेत्र के नेबाजी बिगहा गांव निवासी 45 वर्षीया महिला कांति देवी की मौ’त हो गयी. 

इसी के साथ ही नालंदा जिले में कोरोना सं’क्रमण से म’रने वालों की संख्या 16 पहुंच गयी है. जबकि, 582 एक्टिव मामले हैं. सभी संक्र’मित होम आइसोलेशन में हैं. नूरसराय अस्पताल के एक डॉक्टर समेत जिला में 156 कोरोना संक्र’मण के नए मामले मिले हैं. 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.