BIHARBreaking NewsSTATE

हर दिन बढ़ रहे कोरोना से मौ’त के आं’कड़े, पटना में 11 समेत राज्य में 51 सं’क्रमितों की गई जान

PATNA : जानलेवा कोरोना हर दिन बिहार में मौ’त का आंकड़ा बढ़ा रहा है। शनिवार को कोरोना से राज्य में 51 लोगों की मौ’त हो गयी। मरने वालों 11 पटना में जबकि 40 अन्य जिलों के हैं। इसमें कई जिलों के मरीज ऐसे भी हैं जिन्होंने इलाज के दौरान पटना में अंतिम सां’स ली। 

पटना के बाद कोरोना ने सबसे ज्यादा शि’कार शनिवार को सारण में बनाया। सारण में कोरोना ने कहर बरपाया और सात लोगों की यहां मौ’त हुई है। सात में से तीन लोगों की मौ’त सारण में ही हुई जबकि चार की पटना में। बेगूसराय दो लोगों ने दम तो’ड़ दिया। दूसरी ओर सासाराम में भी दो लोगों की मौत हो गई। जहानाबाद में दो लोग मौत की चपेट में आ गए। दूसरी ओर, गोपालगंज के कटेया के एक अधेड़ की पटना में इलाज के दौरान मौ’त हो गई। बक्सर के भी एक युवा शिक्षक की मौ’त पटना के आईजीआईएमएस में हो गई। नालंदा में से एक की मरीज की मौत हुई है तो वहीं नालंदा के नूरसराय बीडीओ की मौत पटना में उनके आवास पर हो गई। गया में भी पांच लोग मौत की नींद सो गए। औरंगाबाद में दो लोग कोरोना की चपेट में आ गए। शनिवार को उत्तर बिहार में कोरोना से नौ लोगों की मौ’त हुई है। जिसमें मुजफ्फरपुर में सबसे ज्यादा 7 लोगों की जान गई है। 

मुजफ्फपुर के निजी अस्पताल में दो लोगों की मौ’त हुई। जिला परिषद के एक अभियंता की ‘मौ”त एसकेएमसीएच परिसर एम्बुलेंस में हो गई। एक व्यक्ति की जान एसकेएमसीएच के कोरोना वार्ड में हुई। एसकेएमसीएच के एक पीजी स्टूडेंट की मौ’त पटना के आईजीआईएमएस में हो गई। बेतिया मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दो की जान चली गई। दो मरीजों की मौ’त दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई। एक की मौ’त मधुबनी में हो गयी। भागलपुर में सात सं’क्रमितों की मौ’त हो गयी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.