Breaking News

‘मेरी मां को देख लो डॉक्टर साहब’, इन शब्दों से भी नहीं पसीजा नींद के मारे डॉक्टर का दिल, दे दीं गालियां

जबलपुर. कोरोना के इस संकट काल में जो डॉक्टर लोगों के लिए भगवान से कम नहीं रहे, जिन्होंने खुद की जान की परवाह किए बगैर हजारों लोगों की जान बचाई. उन्हीं डॉक्टरों में से एक ऐसा भी है जिसने सभी को श’र्मसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. मरीज को देखना तो दूर उसके परिजन को गा’लियां दीं और धमकी दी. कारण सिर्फ इतना था कि देर रात ड्यूटी पर सो रहे चि‌कित्सक की नींद में खलल पड़ गया. फिर क्या था डॉक्टर साहब को गुस्सा आ गया, मरीज को देखने से इनकार कर दिया और गालियां दी. परिजन हाथ जोड़ कर चिकित्सक से विनती करते रहे कि आप मरीज को एक बार देख लो लेकिन डॉक्टर साहब अपनी ओथ उस समय भूल गए.

मामला जबलपुर के जिला अस्पताल विक्टोरिया का है. यहां पर देर रात एक परिवार अपने मरीज को लेकर अस्पताल पहुंचा. वहां पर काफी देर तक उन्होंने पहले डॉक्टर को ढूंढा. बाद में पता चला कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर भरत दुबे तो नींद पूरी कर रहा है तो उसे उठाने की गलती मरीज के परिजन ने कर दी. बस फिर क्या था डॉ. भरत ने परिजनों से विवाद शुरू किया और पहले तो जमकर गालियां दीं. उसके बाद देख लेने की धमकी देता रहा और मरीज को देखने से इनकार कर दिया.


रोते रहे परिजन
इस दौरान मरीज महिला के बेटे बेटी डॉक्टर के हाथ जोड़ कर रोते रहे कि मेरी मां को देख तो लो डॉक्टर साहब. एक बार चैक तो कर लो. लेकिन भरत दुबे ने मरीज की तरफ आंख उठा कर देखना भी उचित नहीं समझा और लगातार गालियां और धमकियां देता रहा. जब उसे कहा गया कि गालियां मत दो तो वो बोला क्या कर लेगा तू रुक तुझे मैं बताता हूं. इस दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया जो ‌अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.