Breaking NewsNational

कोरोना के हालात पर पीएम मोदी की बैठक, वैक्सीन उत्पादन को लेकर दिया बड़ा आदेश

नई दिल्ली. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देश में कोरोना के बि’गड़ते हालात पर आज विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें इस आपदा से निटपने के लिए कई आदेश दिए. पीएम ने बैठक में कहा कि देश में कोरोना दवाओं की कमी को पूरी करने कि लिए पूरी ताकत के साथ काम करने की जरूरत है.

बता दें कि देश में रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की कमी को लेकर विपक्षी दल निशाना साध रहे हैं. प्रधानमंत्री ने इस बैठक में कहा कि कोरोना मरीजों के लिए बेड की व्यवस्था के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं. पीएम मोदी ने कहा कि भारत की फार्मास्युटिकल उद्योग विभिन्न दवाओं की कमी को पूरी करने के लिए पूरी ताकत के साथ काम करना चाहिए.

राज्‍यपालों और मुख्‍यमंत्रियों के साथ पीएम ने की थी बैठक
प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के साथ राज्यपालों और उपराज्यपालों के साथ बैठक कर कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा की थी. इससे पहले वह मुख्यमंत्रियों के साथ दो बैठकें कर चुके हैं. देश में शनिवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड 2,34,692 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,45,26,609 हो गई है, वहीं एक दिन में अब तक सर्वाधिक 1,341 लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,75,649 हो गई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 16 लाख से अधिक हो गई है. संक्रमण के मामलों में लगातार 38वें दिन वृद्धि हुई है. देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 16,79,740 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 11.56 प्रतिशत है जबकि संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर गिरकर 87.23 प्रतिशत रह गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.