नई दिल्ली. दुनिया भर में करोड़ों लोगों द्वारा उपयोग किए जाने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) की सर्विस शनिवार शाम डाउन हो गई. यूजर्स को लॉगआउट की दिक्कतों का सामना करना पड़ा. DownDetector के मुताबिक, ट्विटर पर डाउन होने की शिकायतें शाम 5:18PM IST के आसपास आनी शुरू हुईं. इन दिक्कतों को लेकर कई यूजर्स ने रिपोर्ट भी की.
इससे पहले शनिवार की सुबह भी कुछ समय के लिए डाउन था. इस बात को कंपनी ने स्वीकार किया था. कंपनी ने कहा था कि वो इसे ठीक रही है. कैलिफोर्निया स्थित कंपनी ट्विटर ने कहा था, ”आप में से कुछ के ट्विट्स लोड नहीं हो रहे होंगे. हम इस दिक्कत को दूर कर रहे हैं. आप जल्द ही सर्विस का इस्तेमाल सामान्य रूप से कर पाएंगे.”
16 अक्टूबर को भी आई थी प’रेशानी
यह पहली बार नहीं है जब ट्विटर डाउन हुआ है और यूजर्स परेशान हुए हों. इससे पहले 16 अक्टूबर को भी दिक्कत आई थी. भारतीय समय के अनुसार करीब 7 बजे सोशल साइट ठप हो गई थी. ट्विटर यूजर्स को साइट पर लॉगइन करने में दिक्कत हो रही थी. कोई भी ट्वीट नहीं हो पा रहा था. कुछ यूजर्स अपने अकाउंट में लॉगइन तो कर पा रहे थे, लेकिन उन्हें सर्च करने पर कुछ भी कंटेंट नहीं शो हो रहा था. कंपनी ने ट्वीट कर बताया था कि उनकी साइट हैक नहीं हुई थी.








Leave a Reply