BIHARBreaking NewsSTATE

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, अब हफ्ते में चार दिन चलेगी मुम्बई-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन

बिहार के यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई सेंट्रल से समस्तीपुर के बीच चलाई जा रही गाड़ी संख्या 09049 और 09050 मुंबई सेंट्रल समस्तीपुर मुंबई स्पेशल ट्रेन का परिचालन सप्ताह में एक दिन की बजाय 4 दिन होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने यह फैसला लिया है। 

इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन मुंबई सेंट्रल से समस्तीपुर के लिए 22 और 29 अप्रैल को होगा। समस्तीपुर से मुंबई के लिए यह ट्रेन 17 अप्रैल, 24 अप्रैल तथा 1 मई को खुलेगी। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि लोगों की मांग को देखते हुए परिचालन विस्तार किया गया है। वहीं इस ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। यात्रियों को कोविड के मानकों का पालन करना होगा। इस ट्रेन में स्लीपर के 15, सेकंड एसी के 1 तथा द्वितीय श्रेणी के 5 और एसएलआरडी के 2 कोच सहित कुल 23 कोच होंगे। इसमें यात्रियों को स्पेशल भाड़ा देना होगा। 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.