नई दिल्ली. नोएडा में अडाणी इंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का भी उद्योग लगेगा. इसके लिए नोएडा प्राधिकरण ने कंपनी को औद्योगिक प्लॉट आवंटित किया है. इसी के साथ 12 अन्य कंपनियों को भी नोएडा में औद्योगिक प्लॉट आवंटित हुए हैं. इससे यहां 48 हजार से भी ज्यादा लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे.नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार को कहा कि उसने अडानी इंटरप्राइजेज और डिक्सन टेक्नोलॉजीज सहित 13 कंपनियों को नोएडा क्षेत्र में औद्योगिक भूमि आवंटित की है. इस पहल से नोएडा क्षेत्र में 3,870 करोड़ रुपये का निवेश आने का अनुमान है.
2,500 करोड़ रुपये का होगा निवेश
प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि अडानी इंटरप्राइजेज को प्रस्तावित डेटा सेंटर के लिए सेक्टर 80 में 39,146 वर्ग मीटर जमीन आवंटित की गई है. कंपनी द्वारा नोएडा में 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करने की उम्मीद है. बयान के अनुसार, इस प्रक्रिया में 60 से अधिक फर्मों ने जमीन के लिए आवेदन किया था. उनमें से पात्र पाई गई 13 कंपनियों को भूखंड आवंटित किया गया है.
सेक्टर 80, 145, 140ए और 151 में भूमि आवंटित
इनमें अडाणी के अलावा डिक्सन टेक्नोलॉजीज, अग्रवाल एसोसिएट्स, वीवटेक्स प्रोजेक्ट्स, एनक्वाइन टेक न्यूट्री केयर एलएलपी, आरएएफ मैन्युफैक्चरिंग कंपनी, रोटो पंप्स, के के फ्रैग्रेंस, सावी लीथर्स, मिठास स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट्स, अडोराटेक्स, वेस्टवे इलेक्ट्रॉनिक्स और धम्मपुर एल्को केम को भी जमीन मिली है. नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी के अनुमोदन के बाद, सेक्टर 80, 145, 140ए और 151 में स्थित कुल 1,99,848 वर्ग मीटर भूमि भूखंडों को आवंटित किया गया है.








Leave a Reply