Repoted by Deepak
कटरा । थाना क्षेत्र चामुंडा स्थान स्थित मोड़ के पीछे जंगल से गुरूवार की सुबह पेड़ से लटकी युवक की लाश बरामद की गई.। पेड़ पर फंदे से लटके एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को भी इस संबंध में जानकारी दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से लटके शव को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक की पहचान धनौर गांव निवासी राम एकबाल महतो के पुत्र भजन कुमार (23) वर्षीय के रूप में हुई है।साथ ही मौके से पुलिस ने बाईक भी बरामद की है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीती रात को वह घर से गायब हो गया था। पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा की उसकी हत्या हुई या आत्महत्या। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का मामला मानकर कार्रवाई कर रही है।






Leave a Reply