नई दिल्ली. दिल्ली में कोरोना (Covid- 19) के नए आंकड़े डराने वाले हैं. दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरना के 17, 282 नए मामले सामने आए हैं और 104 लोगों की मौत हुई है. दिल्ली में इस साल पहली बार मौत का आंकड़ा 100 पार किया है. राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बजाए लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. दिल्ली में पिछले चार दिनों में ही 47 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मरीज मिल चुके हैं. राजधानी को कोरोना ने किस कदर गिरफ्त में ले रखा है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंगलवार को दिल्ली में मुंबई से भी ज्यादा कोरोना के मरीज मिले थे. अब दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 7, 67, 438 हो गई है. इनमें से 7, 05, 162 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं, कोरोना से अब तक 11, 540 लोगों की मौत हो चुकी है.
दिल्ली में कोरोना का कहर
दिल्ली समेत पूरे देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और अभी इसकी रफ्तार धीमी नहीं हो रही है. बीते मंगलवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के रिकॉर्ड 13468 मरीजों की पुष्टि की थी. मंगलवार को दिल्ली में 81 लोगों की मौत हुई थी. दिल्ली में कोरोना के मामले में तेजी से उछाल आ रहा है. इस बीमारी की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 15.92 % प्रतिशत हो गई है.

बीते मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के रिकॉर्ड 13468 मरीजों की पुष्टि की थी. (फाइल फोटो)
दिल्ली वासियों को एकजुट होने की अपील
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दिल्ली वासियों को एकजुट होने की अपील करते हुए कहा, ‘सभी लोग कोरोना संक्रमण की रोकथाम के नियमों का पालन करें और मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें. दिल्ली में कोविड बेड 6 हजार से बढ़ा कर 13 हजार कर दिए गए हैं, अभी और बेड बढ़ाए जा रहे हैं.
अस्पताल में भर्ती को लेकर दिल्ली सरकार ने दी यह सलाह
स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना मरीजों से अपील की कि डाॅक्टर की सलाह पर ही वे अस्पताल में भर्ती हों और हल्के लक्षण वाले लोग अस्पताल में भर्ती होने से बचें. साथ ही दिल्ली कोरोना एप पर बेड की उपलब्धता देख कर अस्पताल जाएं और हेल्पलाइन नंबर की भी मदद लें. दिल्ली में प्रतिदिन एक लाख से अधिक कोविड टेस्ट किए जा रहे हैं, जो देश के किसी भी राज्य से अधिक है.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर सावधानी बरतने की अपील की.
दिल्ली में कोरोना की ये है स्थिति
बीते 24 घंटे में दिल्ली में 73, 915 आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए हैं. केजरीवाल सरकार दावा कर रही है कि दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों के लिए उपलब्ध बेड और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति पर सीधे नजर रखे हुए हैं. दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी दावा किया है कि अस्पतालों में उपलब्ध बुनियादी ढांचे को बढ़ा दिया है और कोरोना से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है.







Leave a Reply