Breaking NewsMAHARASHTRA

महाराष्ट्र में क’र्फ्यू पर रेलवे का ट्वीट- पै’निक न करें लोग, स्टेशन पर भीड़ लगाने से बचें

मुंबई. सेंट्रल रेलवे (Central Railway) ने बुधवार को मुंबईवासियों से कहा कि कर्फ्यू (Curfew) के मद्देनजर परेशान न होने (Don’t Panic) को कहा है. साथ ही रेलवे ने हिदायत भी दी है कि कर्फ्यू को देखते हुए स्टेशन पर भीड़ लगाने की आश्यकता नहीं है. गौरतलब है कि पूरे महाराष्ट्र में आज रात 8 बजे से 15 दिनों के लिए कर्फ्यू की घोषणा की गई है. ये प्रतिबंध 1 मई तक रहेंगे. इस दौरान पूरे राज्य में सिर्फ मूलभूत सेवाएं ही जारी रहेंगी.

इस खबर के बाद राज्य में रह रहे श्रमिक वर्ग में चिंता के हालात हैं. स्टेशन पर अप्रवासी मजदूरों की लंबी कतारें भी देखी जा रही हैं. इससे पहले बीते साल भी देश में अप्रवासी मजदूरों को लॉकडाउन की घोषणा के बाद बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था.

रेलवे ने किए दो ट्वीट, लोगों को पूरी व्यवस्था के बारे में समझाया
अब लोगों की परेशानियों के मद्देनजर मध्य रेलवे ने ट्वीट किया है-मध्य रेल द्वारा लगातार समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है. लोगों को यह भी स्पष्ट किया जाता है कि लंबी दूरी की घोषित नियमित एवं स्पेशल ट्रेनें चलती रहेंगीं, इन सभी स्पेशल ट्रेनों में कोविड 19 के नियमों व मानदंडों के पालन हेतु केवल कन्फर्म टिकट धारक, यात्रियों को ही ट्रेन में बोर्डिंग की अनुमति है, लोगों से अनुरोध है कि वे पैनिक न करें और स्टेशनों की ओर भीड़ न करें, केवल 90 मिनट पहले ही स्टेशन पहुंचे. रेलवे वेटिंग लिस्ट को पर लगातार निगाह रखे है जैसी आवश्कता होगी अतिरिक्त स्पेशल ट्रेने चलाई जाएंगी.

CM उद्धव की अपील- केवल जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महामारी को मात देने के लिए बुधवार रात से ‘ब्रेक द चेन’ मुहिम का ऐलान किया है. जिसके तहत राज्‍य में 15 दिनों का सख्‍त कर्फ्यू रहेगा. इस दौरान मुख्‍यमंत्री ने राज्‍य की जनता से अपील करते हुए कहा कि केवल जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें. 14 अप्रैल से 15 दिन के लिए रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक धारा 144 लागू रहेगी. ये निर्णय लेने से पहले सीएम उद्धव ने सर्वदलीय बैठक के अलावा कोविड टास्क फोर्स से भी बातचीत की है. बेकाबू होते हालात में महामारी की चेन तोड़ने के लिए ये कदम उठाया जाना बेहद आवश्यक था

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.