BIHARBreaking NewsSTATE

चुनावी रैली में PM नरेंद्र मोदी ने किया बिहार के शहीद इंस्पेक्टर का जिक्र, बताया जांबाज और ईमानदार अफसर

पूर्णिया. पश्चिम बंगाल में छापेमा’री के दौरान मॉ’ब लिं’चिंग (Mob Lynching) के शि’कार बने बिहार के किशनगंज के टाउन थाना प्रभारी शहीद अश्विनी कुमार (Inspector Ashwini Kumar) की ह’त्या की चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी बर्धमान के अपने चुनावी रैली के दौरान किया है. प्रधानमंत्री ने इस घट’ना की चर्चा करते हुए कहा कि किस तरह बंगाल में एक जांबाज और ईमानदार पुलिस अधिकारी की पी’ट-पी’टकर ‘ह’त्या कर दी गई. प्रधानमंत्री ने इस मसले को लेकर भी बंगाल में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया. पीएम द्वारा शहीद की चर्चा किए जाने के बाद से इंस्‍पेक्‍टर के परिजनों को इंसाफ मिलने की उम्मीद जगी है.

शहीद अश्विनी कुमार के भाई प्रवीण कुमार उर्फ गुड्डू ने ने कहा कि प्रधानमंत्री तक भी मामला पहुंचा है, तो यह बड़ी बात है. उन्‍होंने अपने परिवार के लिए इंसाफ मांगा है. शहीद इंस्‍पेक्‍टर के भाई ने कहा कि आज हमारे बच्चे अनाथ हो गए हैं, उनको सहारा मिलना चाहिए. उनके भाई की पत्नी को अच्छी नौकरी मिलनी चाहिए. पूर्णिया के जानकीनगर के पांचों मंडल टोला में शहीद अश्विनी कुमार का पैतृक घर है.

अश्विनी कुमार के भाई ने कहा कि जिन हत्यारों ने उनके भाई की बेरहमी से हत्या की है और जो पुलिसकर्मी पीठ दिखा कर वहां से भाग गए उन सब पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. इसके बाद ही उनके भाई की आत्मा को शांति मिलेगी. किशनगंज के सांसद मोहम्मद जावेद भी शहीद अश्विनी कुमार के परिजनों से जाकर मिले और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया. गौरतलब है कि शनिवार की रात बंगाल के पांतिपाड़ा थाना इलाके में छापामा’री करने गए किशनगंज के थाना प्रभारी अश्विनी कुमार को घेरकर वहां के बाइक लुटेरों और सैकड़ों लोगों की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी.

शहीद अश्विनी कुमार की बेटी ने भी किशनगंज और बंगाल की पुलिस पर सवाल उठाया था और साजिश के तहत पिता की ह’त्या कराने की बात कही थी. शहीद की बेटी ने इस मामले में सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी. शहीद के भाई प्रवीण से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बात कर उन्हें पूरा इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.