BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

BREAKING : सिंहवाड़ा में आ’ग लगने से घर ज’लकर राख, लाखों का नु’कसान

Repoted by Deepak

DARBHANGA. |इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आग लगने से पूरा घर ज’लकर राख हो गया है। मामला सिंहवाड़ा प्रखंड के अस्थुआ गांव का हैं।गृहस्वामी ने बताया कि अहले शुबह आग लगने से विनोद राय का घर जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है । थोड़ी ही देर में घर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। आगलगी से घर में रखा लगभग बर्तन, कपड़ा, 4 क्विंटल धान, 10 हजार रुपए नकद एवं सोने एवं चांदी के कुछ गहने भी जलकर खाक हो गए । आगलगी की घटनाएं के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पीड़ित ने बताया कि आग लगी की सूचना सीओ और थानाध्यक्ष को दे दी गई है। सीओ ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। आवेदन मिलने पर जांच की जाएंगी। राजस्व कर्मियों को भेजकर क्षति का आकलन किया जाएगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.