आज सोमवार के दिन राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं महिला कल्याण संस्था की बैठक मुजफ्फरपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में दोनों संगठन के कई उच्च पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित थे। महिला कल्याण संस्था की राष्ट्रीय सचिव सोनल सिंह ने हमें बताया कि आज की इस बैठक का अहम मुद्दा यह था कि कोरोना संक्रमण से अपनी टीम को बचाते हुए लोगों की मदद इस महामारी में भी कैसे की जाए।

उन्होंने हमें बताया कि उनकी संस्था एवं उनकी संस्था से जुड़े स्वयंसेवी जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं। इस बात को देखते हुए बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में अन्य कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई। जिनमें गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच सरकार के द्वारा चलाया जा रहे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पाता है। जिसके कारण हमारे समाज के जरूरतमंद लोग सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। जिसको देखते हुए राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं महिला कल्याण संस्था की टीम ने इस बैठक में फैसला लिया है कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं सभी सरकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में सरकारी अधिकारियों की मदद करेगी।

वही मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष निर्मला शर्मा ने कहा कि हमारी संस्था हमेशा पीड़ित लोगो एवं जरूरतमंद लोगों के लिए आगे बढ़कर मदद की है और आगे भी ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद करती रहेगी।

इस बैठक में मौके पर राष्ट्रीय सचिव सोनल सिंह, मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष निर्मला शर्मा, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य कुमार, संयोजक अनिल कुमार, सचिव पुष्पमाला, उपाध्यक्ष खुशबू सिंह, गुड्डी कुमारी, किरण भारती, संस्कृति, मुस्कान, आदित्य श्रीवास्तव, आनंद प्रकाश, मिक्की कुमारी, पप्पू सिंह, लक्ष्मी देवी आदि उपस्थित थे।












Comment here