Repoted by Deepak
गायघाट। शराब बंदी के बाद पुलिस द्वारा शराब माफियायों के विरूद्ध अभियान चलाकर कारवाई करने में जुटी हुई है। एक तरफ उत्पाद विभाग की टीम भी पीछे नहीं हट रही है। इस क्रम में बेनीबाद ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमा’री कर कटरा मोड़ के समीप से एक बाईक सवार शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया है ।उसकी पहचान केवटसा निवासी शंभु सिंह के पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई है।ओपी प्रभारी राजकुमार प्रसाद ने बताया कि उसके पास से 42 पीस ऐटपीएम कि टेटरा बरामद की गई है। साथ ही बाईक भी ज़ब्त कर थाने ले आयी है। पुलिस उत्पाद उलंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। छापेमारी लगातार जारी है।








Leave a Reply