मुंबई. इरफान खान (Irrfan Khan) अपने दमदार अभिनय के लिए फेमस एक बेहद संजीदा एक्टर थे. इरफान के बेटे बाबिल खान (Babil Khan) भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए फिल्मों में ही करियर बना रहे हैं. बाबिल अपनी पहली फिल्म की पहली शूटिंग शेड्यूल को पूरा करने के बाद बेहद खुश हैं. अपनी इस खुशी को बाबिल ने सोशल मीडिया पर अपनी बचपन की दोस्त के साथ शेयर किया है.
बाबिल खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी दोस्त के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है ‘मैंने महसूस किया है कि अगर आप खुद को लेकर सजग और ईमानदार नहीं हैं तो सेल्फ इपॉर्टेंस आपको डुबो देगा. आप एक कहानी का हिस्सा हैं और कोई भी कहानी आपसे बड़ी ही होगी. (चाहे आप एक्टर हो या न हो). आपका दिन शुभ हो! (यह मेरी फ्रेंड राबिया है, मेरे कुल तीन दोस्त हैं, जिसमें राबिया सबसे पुरानी हैं). इस फोटो का बैकग्राउंड किसी पहाड़ी इलाके का है. बाबिल के इस कैप्शन और फोटो में उनकी दार्शनिकता झलक रही है.
इरफान खान के बेटे बाबिल खान शुरू से फिल्मों से जुड़े रहे हैं. अपने पिता इरफान खान की फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’ की टेक्निकल टीम में वे शामिल रहे हैं. इसके अलावा वे तमाम नाटक मंडलियों से भी जुड़े रहे हैं. पिता की तरह ही बाबिल का रुझान भी शुरू से एक्टिंग की तरफ रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और करनेश शर्मा की प्रोडक्शन कंपनी क्लीन स्लेट फिल्म्स से बाबिल बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं.
हाल ही में दिवंगत एक्टर इरफान खान को फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. बाबिल खान जब पिता की जगह अवॉर्ड लेने पहुंचे तो फूट-फूटकर रो पड़े थे. अवॉर्ड शो के दौरान मौजूद सभी लोग इरफान खान को याद करते हुए भावुक हो गए थे.








Leave a Reply