सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान द्वारा अहिल्या राम प्रवेश पगधूलि पब्लिक विद्यालय, भीखनपुर श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज के सामने में आज दिनांक 10 अप्रैल शनिवार को “कला संवाद” का आयोजन अभय कुमार “शब्द” के अध्यक्षता में किया गया। अभय कुमार “शब्द” ने बताया कि
संगीत दवा हैं, संगीत जादू हैं, संगीत गणित है के साथ साथ
” कठपुतली ” हैं हम सब सारे भूल न जाना बात ये प्यारे” गीत को स्वर में सुनाकर कला संवाद की शुरआत की।
सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक लोक कलाकार सुनील कुमार ने “पुरखा पुरनिया” की बात को बताते हुए अँगूठी के नगीना गीत के माध्यम विलुप्त हो रहें लोक कला संवाद को स्वर प्रदान करते हुए बताया की किसी भी देश का विकास वहां की संस्कृति से होती हैं और संस्कृति का विकास लोक संस्कृति से।
विशिष्ट अतिथि के रूप में गणितज्ञ अब्दुल्लाह अज़ीज़ ने बताया की कलाकार बनते बनते मनुष्य बेहतर इंसान बन जाते हैं।

अब्दुल्लाह अज़ीज़ ने माउथ ऑर्गन से देशभक्ति गीत ए वतन ए वतन हमको तेरी कसम को स्वर प्रदान किए साथ बेकार परे हुए डब्बे से संगीत सुनाकर वाह वाही लूटी।
मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित माधुरी यादव ने बताया कला संस्कृति से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैं।
इस अवसर पर ऋषि, गुड्डू कुमार, , अमृता, खुशबू, ममता, प्रियंका, रूबी, रौशन खातून, अंश, चिराग ने अपने कला की प्रस्तुति की।
धन्यवाद ज्ञापन अंजली ने की और बताया कि “पगधूलि सम्मान” से काव्य, साहित्य, कला के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोग को सम्मानित करने की योजना हैं।
लोक कलाकार सुनील कुमार
संयोजक :सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान, मुजफ्फरपुर (बिहार)
संपर्क : 9308571702












Leave a Reply