स्मार्टफोन (Smartphone battery) में बैटरी का हमेशा लो रहना एक आम परेशानी है, अभी भी लॉन्च किए जा रहे कई स्मार्टफोन 4000 से लेकर 5000mAh तक की बैटरी दे रहे है. हालांकि, कुछ ब्रैंड्स अपने स्मार्टफोन में 6000 और 7000mAh तक की बैटरी भी दे रहे हैं लेकिन ऐसी बैटरी कुछ गिनती के ही ब्रैंड्स अपने स्मार्टफोन के साथ दे रहे है. आपके पुराने फोन की बैटरी की पावर भी दिन पर दिन कम होते जाती है. इसके बाद फोन के बैकग्राउंड में लगातार चल रहे ऐप आपके फ़ोन की बैटरी को और ज़्यादा इस्तेमाल करते हैं.
नतीजा आपका फोन हमेशा लो बैटरी की परेशानी से जूझ रहा होता है. आज हम आपको 4 ऐप्स के बारे में बताएंगे, जो आपके स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ को बढ़ा देते है.
Servicely: इस ऐप को Francisco Franco ने डेवेलप किया है. ये ऐप बैटरी सेविंग फीचर के मामले में काफी दमदार है. आपका फोन आइडल मोड में होता है, तब ये ऐप फोन की बैटरी का इस्तेमाल नहीं होने देता. लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि आइडल मोड में ये ऐप आपके नोटिफिकेशन को भी ब्लॉक कर देगा, तो आपको इस बात को ध्यान में रखने की जरुरत है.
Battery Guru: Paget96 द्वारा डेवेलप ये ऐप, बैटरी सेविंग के साथ साथ बैटरी खपत की मॉनिटरिंग भी करता है. इस ऐप से आपको बताता है की कौन सा ऐप नार्मल या बैकग्राउंड में आपकी बैटरी को ज्यादा खर्च कर रहा है. इस ऐप का अन्य फीचर है की ये आपको अपने बैटरी की टेम्परेचर और चार्जिंग के लिए रिमाइंडर सेट कर सकते है.
Greenify: इस ऐप को Oasis Feng ने डेवेलप किया है. ये भी कमाल का फोन है, मान लीजिए आपके फोन की बैटरी लो है और आपके पास चार्जिंग की कोई सुविधा नहीं है. तो ऐसे में ये ऐप आपके फोन को स्लीप मोड में डाल देता है. ये ऐप भी आइडल मोड में आपके फोन के बैटरी को कम खर्च करने देता है.
Naptime: इस ऐप को भी Servicely के डेवलपर Francisco Franco ने डेवेलप किया है. ये ऐप आपकी बैटरी को बचने के लिए मेमोरी को इरेज नहीं करता है, ये ऐप भी आइडल मोड में आपके फोन को स्लीप मोड में डाल देता है ताकि बैटरी कम खर्च हो. ऐसे में जब आप अपने फोन के स्क्रीन को लॉक करते है वैसे ही ये ऐप एक्टिवेट हो जाता है.








Leave a Reply