Coronavirus Second Wave Latest Update: देशभर में कोरोना वायरस हर रोज अपना रि’कॉर्ड तो’ड़ रहा है. गुरुवार देर रात भारत में कोरोना का अब तक का सबसे बड़ा अटैक हुआ. 24 घंटे में देशभर में कुल 1 लाख 31 हजार 787 नए पॉजिटिव केस मिसे. इस दौरान 802 म’रीजों की जान चली गई. हालांकि 59,258 लोग कोरोना से ठीक भी हुए. इससे एक दिन पहले 1 लाख 26 हजार 265 लोग संक्र’मित हुए थे.
इसी के साथ कोरोना संक्र’मितों का आंकड़ा अब 1.29 करोड़ से अधिक हो गया है. इनमें 1.18 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.66 लाख मरीजों की मौ”त हो गई. 9 लाख 5 हजार मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है. देश में कोरोना से ठीक होने की दर घ’टकर 91.67 फीसदी और एक्टिव मामलों की दर बढ़कर 7.04 प्रतिशत हो गई है. कोरोना डेथ रेट घटकर 1.29 फीसदी रह गई है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में 12 ऐसे राज्य हैं, जहां कोरोना के मामले तेज़ी बढ़ रहे हैं और संक्रमण से लोगों की जान जा रही है. इन राज्य में महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और केरल के नाम शामिल हैं. गुरुवार को पीएम मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक ली. बैठक में पीएम मोदी ने राज्यों को कोरोना गाइडलाइन्स फॉलो करने के सख्त निर्देश दिए. साथ ही कहा कि लोगों को जागरूक करना सबसे ज्यादा जरूरी है.
कोरोना से प्रभा’वित प्रमुख राज्यों का हाल:-
महाराष्ट्र- यहां गुरुवार को 56,286 नए मरीज मिले. 36,130 मरीज ठीक हुए और 376 की मौ’त हो गई. राज्य में अब तक 32.29 लाख लोग इस महामा’री की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 26.49 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 57,028 की मौ’त हुई है. यहां फिलहाल करीब 5.21 लाख लोगों का इलाज चल रहा है.
दिल्ली- यहां गुरुवार को 7,437 नए केस आए. 3,363 मरीज ठीक हुए और 42 संक्रमितों की मौ’त हुई. यहां अब तक 6.98 लाख लोग इस महामा’री की च’पेट में आ चुके हैं. 6.98 लाख ठीक हुए हैं और 11,175 ने जान गंवाई है. अभी 23,181 का इलाज चल रहा है.
गुजरात- यहां गुरुवार को 4,021 नए कोरोना मरीज मिले. 2,197 मरीज ठीक हुए, जबकि 35 की मौ’त हुई. राज्य में अब तक 3.32 लाख लोग इस महामा’री की च’पेट में आ चुके हैं. इनमें से 3.07 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,655 मरीजों की मौ’त हुई है और फिलहाल 20,473 लोगों का इलाज चल रहा है.
पंजाब- यहां गुरुवार को 3,119 नए मरीज मिले. 2,480 ठीक हुए, जबकि 56 की मौत हुई. राज्य में अब तक 2.63 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 2.29 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 7,334 की मौत हुई है. फिलहाल 26,389 लोगों का इलाज चल रहा है.
दुनिया में कोरोना के कितने केस?
दुनियाभर में कोरोना के मामलों में अब भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. दुनिया में अब इस वायरस के संक्रमण से ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 10 करोड़ 82 लाख 90 हज़ार 19 हो गई है. वर्ल्डोमीटर वेबसाइट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7 लाख 15 हजार 79 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 13 करोड़ 44 लाख 80 हजार 582 हो गई है. कोरोना का बढ़ता हुआ ग्राफ चिंता का विषय बना हुआ है. लेकिन कई देशों के दैनिक मामलों में कमी देखने को मिली है. पहले की तुलना में मौतों के कुल आंकड़ों में भी इजाफा देखने को मिला है.
अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 75, 916 नए मामले सामने हैं, जिसके बाद देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 17 लाख 13 हजार 159 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटे में इस वायरस से 951 लोगों की मौत भी हुई है. बता दें कि अब अमेरिका में कोरोना से कुल मौतों की संख्या बढ़कर 5 लाख 73 हज़ार 799 हो गई है. कोरोना संक्रमण लगातार फैल रहा है. ऐसे में लोगों की समस्या पहले से ज्यादा बढ़ गई है.








Leave a Reply