Breaking NewsNational

लापरवाही: कोरोना वैक्सीन की जगह बुुजुर्ग महिलाओं को लगा दिया रैबिज का इं’जेक्शन

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तीन वृद्ध महिलाओं को कोरोना वैक्सीन के स्थान पर रैबिज का टीका लगा दिया गया। इसी दौरान एक महिला की हालत बि’गड़ने लगी तो लापरवाही उजागर हो गई। इस पर परिजनों ने हं’गामा किया। उधर, इस मामले में स्वस्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच कराकर का’र्रवाई की जाएगी। 

जानकारी के अनुसार गुरुवार को कस्बे के मोहल्ला सरावज्ञान निवासी 70 वर्षीय सरोज पत्नी स्वर्गीय जगदीश नगर के रेलवे मंडी निवासी 72 वर्षीय अनारकली व 60 वर्षीय सत्यवती के साथ ई रिक्शा में बैठकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोरोना की पहली वैक्सीन डोज लगवाने के लिये पंहुची थी। आरोप है कि जैसे ही महिलायें स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचीं तो वहां कर्मचारियों ने उन से 10-10 रुपये वाली सिरींज मंगवाकर उन्हें कोरोना का टीका लगाने की बजाय एंटी रैबिज का इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया। आ’रोप है कि इसी बीच वृद्ध महिला सरोज की हालत बिगड़ गई।

महिला को तेज चक्कर आने के बाद घब’राहट शुरू हो गई। परिजनों आनन-फानन में प्राइवेट चिकित्सक के पास वृद्ध महिला को  उपचार कराने के लिये ले गए। चिकित्सक को स्वास्थ्य केन्द्र की पर्ची दिखाकर कोरोना वैक्सीन लगवाने का हवाला दिया तो प्राईवेट चिकित्सक स्वास्थ्य केन्द्र पर्ची देखकर हैरान रह गया। 

प्राईवेट चिकित्सक ने महिला के परिजनों को बताया कि स्वास्थ्य केन्द्र पर महिला को रैबिज का टीका लगाया गया है। तीनों महिलाओं के परिजनों ने मामले की जांच की तो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मचारीयों की लापरवाही की पोल खुल गई। इस पर पीड़िता महिलाओं के परिजनों ने हंगामा करते हुए सीएमओं शामली को मामले के शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। 

तीन वृद्ध महिलाओं को कोरोना वैक्सीन के स्थान पर रैबिज का टीका लगाये जाने का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कर लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 
डा. बिजेन्द्र सिंह- सीएचसी प्रभारी कांधला

कांधला सीएचसी पर महिला को कोरोना की बजाय रैबिज का टीका लगा दिये जाने की सूचना मिली थी जो जानकारी करने पर अफवाह पायी गई है। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है। इन महिलाओं को शुक्रवार को कोरोना का टीका लगाये जाने के निर्देश दे दिये गए हैं।
डा. संजय अग्रवाल- सीएमओ शामली

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.