HAJIPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर वैशाली के हाजीपुर जिले से सामने आ रही है, जहां नेशनल सिनेमा के बगल वाली मार्केट में भीष’ण आगलगी की घ’टना हुई है. इस घट’ना में दम घु’टने से मां और बेटे की मौ’त हो गई है. बताया जा रहा है कि बंटी भाई कपड़ा दूकान में आग लगी है. दमकल की 10 गाड़ियां आ’ग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं. पुलिस प्रशासन की टीम घट’नास्थल पर मौजूद है.
घटना वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र के सिनेमा रोड की है, जहां राजेन्द्र चौक मार्केट कंपलेक्स में बंटी भाई कपड़ा दुकान में आग लग गई है. इस भी’षण आ’गलगी के कारण अ’फरा- त’फरी का माहौल बन गया है. बताया जा रहा है कि नेशनल सिनेमा के बगल वाली मार्केट में आग लगी है. इस अ’ग्निकां’ड कां’ड में दम घु’ट कर मां बेटे की मौ’त हो गई. एक युवक बेहो’श हो गया है. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
आग में झुलस कर कॉन्प्लेक्स मालिक घा’यल हो गया मार्केट कांपलेक्स के नीचे तल्ले पर कपड़े की दुकान में आग लगी और देखते ही देखते पूरी मार्केट कंपलेक्स को अपने आगोश में ले लिया. जिसके बाद मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंची और पूरे इलाके को नाका’बंदी करते हुए रेस्क्यू ऑप’रेशन चलाई गई. इस रेस्क्यू ऑ’परेशन में 11 फा’यर ब्रि’गेड की दमकल बुलाई गई, जिसमें प’टना और मुजफ्फरपुर की फा’यर बी’ग्रेड कि दमकल शामिल है.
तकरीबन 4 घंटे की कड़ी मश’क्कत के बाद आ’ग पर काबू पाया गया लेकिन इस दौरान लाखों की सं’पत्ति ज’लकर राख हो गई. सिनेमा रोड में घंटों अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा और लोगों की भारी भी’ड़ जमा रही. आग बुझाने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ फायर बिग्रेड एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर बुलाई गई, जिसके बाद आग में फंसे एक युवक को बेहो”शी की हालत में निकाला गया. जबकि कॉन्प्लेक्स मा’लिक बंटी कुमार के बड़े भाई विकास कुमार और उसके मां सुनीता कुमारी की दम घुट कर मौत हो गई. हालांकि अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है. ऐसे में पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.








Leave a Reply