BIHARBreaking NewsMADHUBANISTATE

मधुबनी ह’त्याकां’ड; नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने CM नीतीश पर बोला ह’मला, कहा- बिहार में इंसाफ नहीं मिलने वाला

मधुबनी ह’त्याकां’ड; नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर बोला हम’ला, कहा- बिहार में इंसाफ नहीं मिलने वाला, भाजपा विधायक का अपराधियों का मिला रहा संरक्षण, अप’राधी की तस्वीर डीएसपी और एसडीओ के साथ

Repoted by Deepak

मधुबनी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंगलवार को बेनीपट्टी के महम्मदपुर गांव पहुंचकर पांच मृ’तकों के परिजनों से मुलाकात की। वहीं, उन्होंने कहा कि बिहार में इंसाफ नही मिलने वाला है। यहां सिर्फ आरसीपी टैक्स कलेक्शन होता है।

तेजस्वी ने कहा कि महम्मदपुर की घटना में स्थानीय भाजपा विधायक विनोद नारायण झा का संरक्षण अपराधियों को मिल रहा है। घ’टना का मुख्य अप’राधी प्रवीण झा जिसका फोटो स्थानीय डीएसपी एवं एसडीओ के साथ है। अ’पराधी रंगदारी कमाते हैं उसमें से कुछ चंदा अधिकारियों को मिलता है। तो फिर वैसे अधि’कारियों से इंसाफ की क्या उम्मीद रहेगी।

बिहार में तानाशाह की तरह कानून चल रहा है। बिहार में ऐसा कानून है कि अपराधी प्रवीण झा नेपाल में भाग जाए तो उसे छोड़ दें। सीएम कहते है कि रिपोर्ट पर कार्रवाई होगी। वही डीएसपी,एसपी को रिपोर्ट देंगे और एसपी डीजीपी को रिपोर्ट देंगे। क्या उसी तरह की रिपोर्ट पर इंसाफ मिलेगा! सीएम नीतीष कुमार कहते हैं कि बिहार में न्याय के साथ विकास हो रहा है। कहां हैं नीतीश जी यही न्याय है!

मधुबनी ह’त्याकां’ड में पी’ड़ित परिवार से मिले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, उन्होंने कहा कि जिले एसपी और डीएसपी को जल्द से जल्द हटाए जाएं। जब-तक ये दोनों यहाँ रहेंगे ‘पी’ड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा। सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार से बिहार संभल नहीं रहा है। न’रसं’हार हो रहा हैं। प्रवीण झा नाम का गुंडा है जिनकी संलिप्तता विधायक से हैं।इतना ही नहीं यहा के डीएसपी के साथ तस्वीर दिखाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि डीएसपी को जल्द से जल्द हटाए। रावण सेना का संगठन चलाने वाला मुख्य आ’रोपी है। जिसका उठना बैठना अफ़सर के साथ है। पी’ड़ित परिवार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से नौकरी एवं सुरक्षा की मांग की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.