BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में IAS का ट्रांसफर, सरकार ने DM का किया तबादला, कमिश्नर को भी बड़ी जिम्मेदारी

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार सरकार ने आईएएस अधिकारियों का तबदला किया है. कटिहार के डीएम का भी ट्रांसफर कर दिया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है. 











बिहार सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक सरकार ने कटिहार के डीएम कंवल तनुज का तबादला करते हुए इन्हें आईपीआरडी विभाग का डायरेक्टर बना दिया है. जबकि वित्त विभाग के अपर सचिव आईएएस उद्यान मिश्रा को सरकार ने कटिहार का नया जिलाधिकारी बनाया है. 









इन दोनों अधिकारियों को दी गई नई जिम्मेदारी के अलावा तिरहुत प्रमंडल के कमिश्नर आईएएस मनीष कुमार को अगले आदेश तक दरभंगा के कमिश्नर की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.