BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : आज से खुल जाएंगे कोरोना केयर सेंटर, 156 जगहों पर मिलेगा टीका

कोरोना के संक्रमण के बीच अब इलाज की व्यवस्था में प्रशासन जुट गया है। आज सोमवार से कोरोना केयर सेंटर खुल जाएंगे। 156 जगहों पर टीका देने की व्यवस्था की गई है।  वहीं कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए निजी अस्पताल ग्लोकल का चयन किया गया है। सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी ने केयर इंडिया के जिला समन्वयक सौरभ तिवारी व जिला कार्यक्रम प्रबंधक बीपी वर्मा के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां  तत्काल 60 बेड की व्यवस्था है। मरीज की संख्या बढऩे पर बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी। 

3200 लोगों को टीका देने का तय हुआ लक्ष्य, रविवार को नहीं हुआ टीकाकरण :

सीएस ने बताया कि सोमवार से एसकेएमसीएच, सदर अस्पताल समेत  156 जगहों पर टीकाकरण होगा। शहर के पहले से तय निजी अस्पताल में भी टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा रविवार को टीकाकरण नहीं हुआ। लेकिन सोमवार से लेकर बुधवार तक के लिए टीके की खेप पहुंच गई है। उसके बाद अब लगातार राज्य मुख्यालय से टीका नियमित आने लगेगा। 

123 कोरोना के एक्टिव केस आए , चार भर्ती :

जिले में कोरोना के 123 मरीज एक्टिव है। इनमें 129 को होम क्वारंटाइन पर रखा गया है। वहीं चार लोगों को एसकेएमसीएच में भर्ती कर इलाज चल रहा है। सीएस ने बताया कि अभी कोरोना की जद में 2484 आबादी है। सभी के घर पर जरूरी दवा की खेप पहुंचाई जा रही है। 

आशा की टीम कोरोना पीडि़त मरीजों की निगरानी करेंगी। प्रोटोकॉल के हिसाब से जो दवा है वह मरीजों के घर पर पहुंचेगी। प्रतिदिन कंट्रोल रूम से इस पर निगरानी रहेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.