नई दिल्ली. बीएसईबी बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2021 के नतीजे दोपहर बाद 3.30 बजे जारी किए जाएगें. 10वीं परीक्षा का रिजल्ट बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. 10वीं बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
खत्म हुआ 16 लाख विद्यार्थियों का इंतजार
5 अप्रैल को 10वीं के नतीजे जारी होने के साथ ही 16 लाख से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया. इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 16 लाख 84 हजार 466 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 8 लाख 46 हजार 663 छात्र और 8 लाख 37 हजार 803 छात्राएं शामिल रहीं. परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी 2021 से 24 फरवरी 2021 तक किया गया था.
1525 केंद्रों पर संपन्न हुई थी परीक्षा
इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा प्रदेश के कुल 1525 केंद्र पर संपन्न हुई थी. सबसे ज्यादा परीक्षा केंद्र पटना में बनाए गए थे. वहीं बोर्ड की ओर से परीक्षा के सफल संचालन के लिए कंट्रोल रुम भी बनाया गया था और नंबर भी जारी किए गए थे. परीक्षा का आयोजन कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया गया था. वहीं केंद्र के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की गई थी.
ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट
परीक्षा परिणाम बीएसईबी की अधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किए जाएंगे.









Leave a Reply