Breaking NewsNational

बड़ी खबर : देश में ड’राने लगा कोरोना! पहली बार एक दिन में 1 लाख के पार कोरोना केस

नई दिल्ली. देश में कोरोना (Coronavirus) के नए केस ने पिछले साल के सभी रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. पिछले 24 घंटे में देश के अंदर कोरोना के 1,03,844 नए मामले सामने आए हैं, जो अबतक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. भारत (India) अब अमेरिका (America) के बाद दूसरा ऐसा देश बन गया है जहां पर कोरोना के एक दिन में एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं. इस दौरान 477 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. देश में इससे पहले कोरोना के सबसे ज्‍यादा केस 17 सितंबर को आए थे. उस समय एक दिन में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 98,795 लाख दर्ज किया गया था.

भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की शुरुआत 52 दिन पहले हुई थी. पिछले साल के मुकाबले इस साल कोरोना ज्‍यादा हमलावर दिखाई दे रहा है. कोरोना की खतरनाक स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है क‍ि पिछले साल के मुकाबले इस साल कोरोना की रफ्तार 7 गुना ज्‍यादा है. वहीं कोरोना से होने वाली साप्ताहिक मौतों के आंकड़ों में भी करीब 59 फीसदी की उछाल आई है.

देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्‍या में भी तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है. रविवार को एक्टिव केस में 50 हजार से ज्‍यादा की बढ़ोत्‍तरी दर्ज की गई, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. तीन दिन में एक्टिव केस में 1 लाख से ज्‍यादा की बढ़ोत्‍तरी दर्ज की गई है. बीते सप्ताह यानी 29 मार्च से 4 अप्रैल के बीच कोरोना के 5,45,325 नए मामले दर्ज किए गए हैं.

महाराष्‍ट्र में कोरोना की स्थिति सबसे ज्‍यादा खराब
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति दिनों-दिन भयावह होती जा रही है. रविवार को यहां कोविड-19 के 57,074 से ज्यादा नए मामले सामने आए जो कि अभी तक एक दिन सामने आए सबसे अधिक मामले हैं. इससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 30 लाख 10 हजार 597 हो गई, जबकि 222 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से मृ’तक संख्या बढ़कर 55 हजार 878 हो गई. हालांकि, कोरोना रविवार को कोरोना से 27 हजार 508 लोग रविवार को ठीक भी हुए हैं.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.