BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

BREAKING : मधुबनी नरसं’हार गो’लीकां’ड मामले में पी’ड़ित परिवार से मिले वैशाली सासंद वीणा देवी, शो’क व्यक्त कर दी सांत्वना

दीपक कुमार। मुजफ्फरपुर

मधुबनी | जिले के बेनीपट्टी थाना इलाके के मोहम्मद पुर गांव में नरसं’हार गो’लीकां’ड मामले में पी’ड़ित परिवार से मिले वैशाली सासंद वीणा देवी ।रविवार को मधुबनी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इस नरसं’हार गो’लीकां’ड में पांच लोगों की मौ’त पर शो’क व्यक्त किया। साथ ही उनके परिवार वालों को सांत्वना दी। हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी मौ’त की उच्च स्तरीय जांच की मांग की जाएगी। वे इस मामले में मधुब एसपी से भी फोन पर बातचीत कर उचित कार्र’वाई करने की बात कहीं हैं ।

घटना के 7 दिन बाद भी महमदपुर गांव में सन्नाटा

गौरतलब है कि बेनीपट्टी थाना के महमदपुर गांव में हुए हत्याकांड के सात दिन बाद भी गांव में सन्नाटा पसरा है। महमदपुर एवं गैबीपुर गांव में दहशत व्याप्त है। इस बीच पटना से पहुंचे रुद्रनारायण सिंह के शव का अंतिम संस्कार किया गया। गोलीबारी की घटना के बाद गांव से अब तक पांच अर्थी उठ चुकी है। गांव में अधिकतर लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। चौक पर अधिकतर दुकाने बंद हैं। गांव से लोग चौक पर बहुत कम पहुंच रहे हैं। दहशत व भय के कारण कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। गांव में चित्कार की गूंज थमने की नाम नहीं ले रही है। विभिन्न दलों के नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। वे स्वजनों को मिलकर ढ़ाढ़स बंधा रहे हैं। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए छापेमा’री कर रही है। लेकिन, मुख्य आरोपित पुलिस की प’कड़ से बाहर है। पुलिस की दबिश के कारण आ’रोपित घर से फरार हैं व उनके घरों के गेट पर ताला झुल रहा है। पुलिस तीन टीम बनाकर संभावित ठिकानों पर छापेमा’री’ कर रही है। अपरा”धियों को स्पीडी ट्रायल चलाकर दी जाए

फांसी की सजा : अनुराधा सिंह

बेनीपट्टी। प्लूरल्स पार्टी की जिलाध्यक्ष अनुराधा सिंह ने महमदपुर गांव में जाकर पीड़ित स्वजनों से भेंट की और घटना पर दुख प्रकट करते हुए सरकार एवं प्रशासन से महमदपुर नर’संहार के अपरा’धियों को स्पीडी ट्रायल चलाकर फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की है। कहा होली के दिन हुए भयावह गो’लीकां’ड में पांच लोगों की मौत हो गई है। जिसमें एक ही परिवार के चार लोग हैं। विभत्स नरसंहार कथित सुशासन सरकार के व्यवस्थाओं व क्रियाकलापों पर प्रश्न चिन्ह लगाता है। सरकार द्वार अब तक किसी तरह की सरकारी मदद की घोषणा न होना व पुलिस का हाथ अब तक खाली होना प्रशासनिक उदासीनता का स्पष्ट प्रमाण है। घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी अब तक मुख्य अरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जिससे सरकार एवं प्रशासन पर सवाल उठने लगे है। सरकार दोषियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर अपराधी को फांसी की सजा दिलाएं। इस अवसर पर पार्टी के बेनीपट्टी प्रखंड अध्यक्ष पंकज झा, सचिव आशीष झा, कुमार चेतन्य, अमित सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.