कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को कोरोना के 31 नए पॉजिटिव मरीज मरीज मिले। जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 126 हो गई है। इधर, सदर अस्पताल सहित 61 केंद्रों पर 4547 लोगों ने टीका लिया। हर उम्र के लोगों में टीकाकरण कराने की होड़ लगी रही। सदर अस्पताल के निबंधन काउंटर पर सुबह से लेेकर दोपहर दो बजे तक भीड़ उमड़ी। हालांकि 94 केंद्रों पर टीकाकरण नहीं होने से मायूस होकर लोग लौटे। टीकाकरण नहीं मिलने पर मायूस होकर लौट रहे नया टोला के मुकेश कुमार ने कहा कि जितना ऑनलाइन निबंधन हुआ उतने लोगों को जरूर टीका पडऩा चाहिए। यदि टीका समय पर नहीं मिले तो पहले सूचना हो जाए ताकि परेशानी से बचा जा सके।
बोले सांसद टीका पूर्ण सुरक्षित, सबको लेना चाहिए
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद अजय निषाद ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कोरोना टीका लिया। सांसद ने कहा कि टीकाकरण बिल्कुल सुरक्षित है। टीका लेने के बाद किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी महसूस नहीं हुई। उनके साथ प्रो. हरि शंकर भारती, जदयू नेता प्रो.धनंजय ङ्क्षसह,वीरचंद साह, दिनेश पासवान, सुधीर साह, प्रेम ङ्क्षसह, रतन श्रीवास्तव होरिल साहनी ने टीका लिया। टीकाकरण के नोडल पदाधिकारी डॉ.शंभू कुमार, बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला मंत्री कुमारी शोभा, एनएनएम रीना कुमारी, अचला कुमारी, सोनाली सदर अस्पताल सेंटर पर टीकाकरण में सहयोग किया।null
61 केंद्रोंं पर टीकाकरण को लेकर उमड़ी भीड़
जिले में हुए 61 केंद्रों पर टीकाकरण में 4547 लोगों ने टीका लिया। इसमें 45 से 59 वर्ष के 2432 लोगों ने टीका लिया, वहीं 1962 बुजुर्ग जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है उन्होंने टीका लिया। 111 फ्रंट लाइन वर्कर व 42 स्वास्थ्य कर्मी ने टीका लिया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके पांडेय ने बताया कि राज्यस्तरीय वैक्सीनेशन सेंटर पटना से रविवार को टीका उपलब्ध हो जाएगा। इसके बाद सभी केंद्रों पर सोमवार से टीकाकरण सुचारू रुप से चलेगा। हर जगह समय पर टीका पहुंचा दी जाएगी।
यहां नहीं हो पाया टीकाकरण
मोतीपुर के 13 व सरैया में 11 केंद्रों पर टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन यहां एक भी केंद्र पर टीकाकरण नहीं हो सका। वहीं शहरी क्षेत्र के पीएचसी कन्हौली,बालूघाट,अघोरिया बाजार व ब्रह्मपुरा में टीकाकरण नहीं हुआ। इसके अलावा एसकेएमसीएच में भी टीकाकरण का आयोजन नहीं किया जा सका। शहरी क्षेत्र के निजी टीकाकरण केंद्र प्रशांत, मीनाक्षी, अशोका हॉस्पिटल व रेडक्रास टीकाकरण केंद्र पर टीकाकरण नहीं हुआ। इस तरह से 94 केंद्रों पर टीकाकरण नहीं हुआ है।
भगवानपुर स्थित बैंक के कई कर्मी मिले पॉजिटिव
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को भगवानपुर स्थित एक बैंक के कर्मियों की कोरोना जांच की गई। इसमें कई कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जंक्शन पर भी एक यात्री को पॉजिटिव पाया गया है। अधिकारियों के अनुसार अधिकांश मामले शहरी क्षेत्र के विभिन्न इलाके के हैं। सिविल सर्जन डॉ एसके चौधरी ने बताया कि जिले में कुल 31 पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि हर दिन 1600 आरटीपीसीआर टेस्ट करने का निर्देश दिया गया है। जो मरीज मिले हैं उनके संपर्क में आने वालों की जांच की जाएगी, सभी को होम क्वारंटाइन पर रहने की सलाह दी गई है।









Leave a Reply