BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर के एलएस कॉलेज में रोजगारपरक कोर्स का हुआ शुभारंभ

लंगट सिंह कॉलेज में शनिवार को रोजगार व उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए ऑल इंडिया चाइल्डहुड केयर एंड एडुकेशन द्वारा प्रायोजित इंदिरा गांधी स्कूल ऑफ एडुकेशन, नई दिल्ली व एलएस कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में दो रोजगारपरक कोर्स नर्सरी टीचर्स ट्रेनिंग और प्री-प्राइमरी टीचर्स ट्रेनिंग कोर्स का शुभारंभ किया गया। सूबे के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी और कॉलेज के प्राचार्य प्रो.ओम प्रकाश राय ने संयुक्त रूप से कोर्स का उद्घाटन किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षक ही समाज का निर्माण करता है। उन्होंने कहा कि अतिथि सहायक प्राध्यापकों का वेतनमान 50 हजार प्रतिमाह कर दिया गया है। सरकार इनके सुरक्षित भविष्य को लेकर जल्द ही उचित कदम उठाएगी। 

प्राचार्य डॉ.ओपी राय ने कहा कि रोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए यह पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इससे युवा पीढ़ी को आगे बढऩे का मौका मिलेगा। कहा कि नर्सरी टीचर्स ट्रेनिंग कोर्स एक और दो वर्ष का डिप्लोमा पाठ्यक्रम होगा। जबकि, प्री-प्राइमरी टीचर्स ट्रेङ्क्षनग पाठ्यक्रम पूरी तरह रोजगारपरक होगा। शिक्षा मंत्री को अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ की ओर से पुष्पगुच्छ, मोमेंटो एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रतिनिधिमंडल में बिहार विवि के अध्यक्ष डॉ.ललित किशोर, चंदन ङ्क्षसह, डॉ.नितेश कुमार, डॉ.कुमार बलवंत, डॉ.राघव मणि, डॉ.अफरोज, डॉ.अन्नू, डॉ.दिव्या भारद्वाज, डॉ.अनीमा कुमारी, डॉ.रूपम कुमारी, डॉ.जयश्री, डॉ.नाहिद, डॉ.मीनू एवं डॉ.अनामिका, डॉ.इम्तेयाज, डॉ.बिपिन, डॉ.रविभूषण, डॉ.प्रदीप, डॉ.नवीन, डॉ.गुंजन, डॉ.अपूर्व, डॉ.रवि, डॉ.मयंक मौसम आदि शामिल रहे।

आरबीबीएम कॉलेज में भी नर्सरी ट्रेनिंग कोर्स का शुभारंभ

मुजफ्फरपुर : आरबीबीएम कॉलेज में शनिवार को एनटीटी नर्सरी टीचर ट्रेनिंग कोर्स के लिए कार्यालय का उद्घाटन किया। सूबे के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, राजस्व मंत्री रामसुरत राय, कुलपति डॉ.हनुमान प्रसाद पांडेय और प्राचार्य डॉ.ममता रानी ने इसका शुभारंभ किया। डॉ.ममता रानी ने कहा कि दो वर्षीय एनटीटी कोर्स भारत सरकार के उद्यमिता विभाग द्वारा संचालित किया जाएगा। इसमे इंटर पास छात्राएं नामांकन ले सकेंगे। इसका वर्ग संचालन शाम चार बजे से छह बजे तक होगा।  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.