मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Coronavirus News Update: जिले में कोरोना संक्रमितों के बढ़ते मामलों को देखते हुए डीएम प्रणव कुमार ने महत्वपूर्ण बैठक की। डीएम ने माइक्रो कंटेनमेंट जोन का प्रस्ताव दोनों अनुमंडल अधिकारियों को अनिवार्य से देने का निर्देश चिकित्सा पदाधिकारियों को दिया। माइक्रो कंटेनमेंट जोन के सभी लोगों की जांच सुनिश्चित करने को भी कहा गया। कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य भी गंभीरता से करने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि आम अवाम में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जाए। इसके अतिरिक्त मास्क जांच अभियान भी समय-समय पर चले.
डीएम ने सिविल सर्जन को संक्रमण की रोकथाम और जांच को लेकर किए जा रहे कार्यों की नियमित मॉनीटङ्क्षरग करने को कहा। लक्ष्य के अनुरूप कोविड-19 की जांच कराने को भी कहा। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। निर्देश दिया कि मुंबई से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों की जांच की जाए। रेलवे स्टेशन, बस पड़ाव पर जांच जारी रखें। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एहतियात बरतें। शारीरिक दूरी का पालन करें। मास्क का प्रयोग अवश्य करें। सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
बैठक में उपचार केंद्र प्रबंधन कोषांग, संसाधन प्रबंधन कोषांग, एंबुलेंस एवं कोषांग, कंटेनमेंट जोन प्रबंधन कोषांग तथा अन्य कोषांगों की भी समीक्षा की गई। साथ ही आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में डीडीसी डॉ. सुनील कुमार झा, अपर समाहर्ता राजस्व राजेश कुमार, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन डॉ. अजय कुमार, सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी, एसडीओ पूर्वी डॉ. कुंदन कुमार, पश्चिमी डॉ. अनिल कुमार दास समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।









Leave a Reply